Skip to main content

SAvIND: अय्यर-रहाणे और विहारी में से कोई एक ही खेलेगा, क्या पांच बोलर्स के साथ उतरेगा भारत?

केलसेंचुरियनभारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच गेंदबाजों की रणनीति के साथ बरकरार रहेगी, लेकिन स्वीकार किया कि पांचवें नंबर के लिए अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बीच फैसला करना मुश्किल होगा। राहुल ने वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान कहा, ‘प्रत्येक टीम टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट झटकना चाहती है। हम भी इस रणनीति का इस्तेमाल कर चुके हैं और इससे हमने विदेश में जो भी मैच खेले हैं, प्रत्येक में मदद मिली है।’ टेस्ट सीरीज से पहले यह पूछने पर कि क्या चार गेंदबाजों को खिलाना टीम के वर्कलोड की समस्या बन जाती है (जिससे लाइन अप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल किया जा सकता है) तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। इस सीनियर सलामी बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि चौथा तेज गेंदबाज खेलेगा, उन्होंने कहा, ‘पांच गेंदबाजों से कार्यभार के प्रबंध में भी थोड़ी आसानी हो जाती है और जब आपके पास इस तरह का कौशल (भारतीय टीम में) तो मुझे लगता है कि हम इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।’ शार्दुल ठाकुर अपने बेहतरीन बल्लेबाजी कौशल से सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा से आगे हो जाते हैं, इसका मतलब हो सकता है कि अय्यर, रहाणे और हनुमा विहारी में से एक को ही मौका मिल सकता है क्योंकि राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का चयन तो होगा ही। राहुल ने कहा, ‘निश्चित रूप से इस पर फैसला करना मुश्किल है। अजिंक्य के बारे में बात करूं तो वह टेस्ट टीम का एक अहम सदस्य रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत बहुत महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले 15 से 18 महीनों में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। लॉर्ड्स में पुजारा के साथ वो भागीदारी हमारे लिए टेस्ट मैच जीतने के लिए काफी अहम थी।’ उन्होंने कहा, ‘श्रेयस ने निश्चित रूप से अपने मौके का फायदा उठाया और कानपुर में एक अर्धशतक के साथ एक शानदार शतक जड़ा और वह काफी रोमांचित है। हनुमा ने भी हमारे लिए ऐसा ही किया है, इसलिए यह मुश्किल फैसला होगा।’


https://ift.tt/3qr2A4g

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw