Skip to main content

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने कॉमेंट्री को अलविदा कहा

लंदन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच डेविड लॉयड ने मंगलवार को घोषणा की कि वह स्काई स्पोर्ट्स के कमेंटेटर की भूमिका को छोड़ रहे हैं। उन्होंने दो दशक से भी अधिक समय तक कॉमेंटेटर की भूमिका निभायी। लॉयड 74 वर्ष के हैं और वह 1999 में स्काई स्पोर्ट्स की टीम में शामिल हुए थे। इसके बाद वह क्रिकेट कवरेज की जानी पहचानी आवाज बन गए थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में कमेंट्री की जिनमें 2015 में ट्रेंटब्रिज का एशेज टेस्ट भी शामिल हैं जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड ने 15 रन देकर आठ विकेट लिए और इंग्लैंड ने पहले दिन सुबह ही ऑस्ट्रेलिया को 60 रन पर ढेर कर दिया था। सोशल मीडिया पर जारी बयान में लॉयड ने कहा, ‘स्काई स्पोर्ट्स के साथ 22 शानदार वर्ष बिताने के बाद मैंने अब माइक्रोफोन से विदा लेने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा, ‘बहुत सारी अद्भुत यादें हैं। मैं कई बेहतरीन मैचों और अविश्वसनीय प्रदर्शन का गवाह रहा हूं। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मैंने दुनिया भर की यात्रा करके आप सभी के साथ एशेज के उतार-चढ़ाव, विश्व कप की जीत और हार, बेहतरीन और लचर प्रदर्शन को साझा किया।’ उन्होंने बिल लॉरी के साथ 2013 में कमेंट्री करने को अपने लिये विशेष क्षण बताया। लॉयड ने कहा, ‘इयान बिशप, रवि शास्त्री, शेन वॉर्न, शॉन पोलाक और इयान स्मिथ के अलावा कई अन्य लोगों के साथ काम करना बहुत यादगार रहा।’ लॉयड ने 1973 और 1980 के बीच इंग्लैंड के लिए नौ टेस्ट और आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने दोनों प्रारूप में एक-एक शतक लगाया जिनमें जुलाई 1974 में एजबेस्टन में भारत के खिलाफ अपने दूसरे टेस्ट में नाबाद 214 रन की पारी भी शामिल है।


https://ift.tt/3EkrkjR

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw