Skip to main content

जीत पर बुमराह का कैप्टन की पीठ थपथपाना, विराट का यूं मुस्कुराहट चुराना... भारत की तेज गेंदबाजी के लिए यह गर्व का पल है

सेंचुरियनतारीख- 30 दिसंबर 2021, जगह- सुपरस्पोर्ट्स पार्क पहले टेस्ट का आखिरी दिन, साउथ अफ्रीका का 10वां विकेट गिर चुका है। इस साल गाबा के बाद अब सेंचुरियन का घमंड टूटा है। टीम इंडिया ने पहली बार यहां तिरंगा फहराया है। ये जीत ऐतिहासिक है, लेकिन भारतीय खेमा पूरी तरह कूल। शायद टीम इंडिया के सूरमा अब विदेशों में ऐसी जीत की आदत पड़ चुकी है। 2021 में विदेश में प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह टेस्ट 6, ओवर 224, विकेट 26, बेस्ट 5/64, एवरेज 22.11 मोहम्मद शमीटेस्ट 5, ओवर 166.4, विकेट 23, बेस्ट 5/44, एवरेज 22.47 मोहम्मद सिराज टेस्ट 7, ओवर 257.5, विकेट 25, बेस्ट 5/73, एवरेज 33.16 विदेशों में जीतना अब कोई नई बात नहीं चलिए अब आपको इस जीत के शिल्पकारों में से एक जसप्रीत बुमराह के पास लेकर चलते हैं। जो मैदान पर सामान्य तरीके से चलते हुए कप्तान कोहली के पास पहुंचते हैं, उनकी पीठ थपथपाकर खुशी का इजहार करते हैं। मगर कोहली मुस्कुराहट चुरा लेते हैं, जो यह बताता है कि भारत को कितनी मुश्किल और कड़ी मेहनत से गेंदबाजी का यह गोल्डन पल मिला है। इसमें नाराजगी नहीं, बल्कि बेहद कड़ी मेहनत के बाद उस पल को इंजॉय करने का तरीका है। अपने पास दुनिया का सबसे बेस्ट बोलिंग अटैकएक दौर था जब भारत विदेशों पिचों पर एक अदद जीत के लिए तरसता है। बल्लेबाजी तो शुरू से हमारे पास वर्ल्ड क्लास रही, लेकिन एक्सपर्ट गेंदबाजी यूनिट को कमजोर बताते। खासतौर पर पेस अटैक। वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तो छोड़िए हमारे पास कभी पाकिस्तान जैसा खतरनाक आक्रमण भी नहीं रहा। मगर अब वक्त बदल चुका है इस पेस अटैक से अपनी टीम भी खाती है खौफविपक्षी टीम को उनकी धरती पर दोनों इनिंग्स में आउट नहीं करने की कमजोरी अक्सर उभरकर सामने आती थी। आज आलम यह है कि दिग्गज सचिन तेंदुलकर दुनिया में कहीं भी 20 विकेट लेने की क्षमता के लिए इन भारतीय गेंदबाजों की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बकौल तेंदुलकर, 'दुनिया में कहीं भी एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता रखने वाले अटैक ने शानदार बोलिंग की।' ये जीत क्यों है ऐतिहासिक इतिहास में तीसरी बार केवल ऐसा हुआ है 1958 के बाद से कि साउथ अफ्रीका की टीम अपने किसी घरेलू टेस्ट मैच की दोनों इनिंग्स में 200 का आंकड़ा नहीं पार कर सकी है। साल 2002 में जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा हुआ था जबकि इस सेंचुरियन टेस्ट से पहले भारत ने ही 2018 में जोहानिसबर्ग में ऐसा किया था आपस में कॉम्पिटिशन करते हैं बोलर्स सेंचुरियन फतह के हीरो केएल राहुल से टीम की पेस बोलिंग तिकड़ी (मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरा और मोहम्मद सिराज) के बारे में पूछा गया कि क्या उनको खुशी है कि इन तीनों को उन्हें मैच में नहीं बल्कि सिर्फ नेट्स में खेलना पड़ता है, इस पर भारतीय ओपनर का जवाब था, 'खुशी की बात है, लेकिन वैसे तो इनको नेट्स में खेलना ज्यादा मुश्किल है। हम तो नेट्स में भी इनका सामना करने का लुत्फ नहीं ‌उठा पाते। ये लोग तो हमें डराकर ही रखते हैं। बोलिंग करते समय तो ये हमें अपनी टीम का मानते भी नहीं। ये हर समय प्रतिस्पर्धा के मूड में रहते हैं।' राहुल की इन बातों से समझा जा सकता है कि इस तिकड़ी की सफलता का राज क्या है। ऐसा पहली बार हुआ है टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के फास्ट और स्पिन बोलर्स ने एक साल में सौ-सौ से अधिक विकेट लिए और वह भी 30 से कम के औसत से। इस साल भारत के पेस बोलर्स ने स्पिनर्स से अधिक सफलताएं अर्जित कीं। साल 2021 में खेले गए टेस्ट मैचों में भारतीय फास्ट बोलर्स ने 28.12 के औसत से 128 विकेट लिए जबकि स्पिनर्स ने 20.19 के औसत से 121 विकेट झटके। गौर करने वाली बात है कि विदेशी धरती पर ज्यादातर सफलताएं पेस बोलर्स के बूते मिलीं।


https://ift.tt/3eAEO0g

Comments

Related Posts

Trinity Rodman's US Open moment reveals an old habit in sports broadcasting: introducing women by their relationships first

Trinity Rodman was introduced at the US Open as Ben Shelton’s girlfriend, frustrating fans who felt her Olympic and football achievements deserved greater recognition. Despite being an Olympic gold medallist, NWSL champion and highest-paid women’s footballer, Rodman was presented through her relationship with Shelton. The incident reignited debate over how female athletes are introduced and recognised. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/VHgl2km

Kelce Charity Spending Scrutinised: Watchdog questions foundation’s low charity outlay; team pledges reforms

Travis Kelce’s Eighty-Seven and Running Foundation is facing scrutiny over its reported spending between 2021 and 2024. The nonprofit raised $1.5 million and spent about $1.1 million, with $469,000 listed for management and $446,000 for charity. Kelce’s business manager Aaron Eanes disputed the figures, saying some charitable operational costs were misclassified. He said management fees dropped to zero in 2025 as the foundation works to improve transparency and governance. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/bfRerhz

Shelton’s Selective Brand Fortune: Slim deals power wealth beyond $15m prize money; net worth seen at $4m–$8m

Ben Shelton's net worth is estimated between four and eight million dollars. He has secured lucrative brand deals with Rolex and On Running. These partnerships are strategically chosen for authenticity and long-term growth. Shelton's career prize money has already surpassed fifteen million dollars. His marketability stems from athletic skill, youth, and personality. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/lh6AXHE

José Mourinho says Ballon d’Or shouldn’t go to player just for winning UCL or WC

Jose Mourinho has challenged the traditional Ballon d’Or criteria, arguing that the award should recognise individual greatness rather than simply major trophies. The Real Madrid manager believes several of his players belong among the world’s elite, with Kylian Mbappé emerging as a leading contender after a remarkable 2025-26 season and outstanding World Cup performance. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/dwpXIoy

Hockey India rewards women’s team with Rs 50 lakh after historic World Cup finish

In a remarkable achievement, Hockey India has granted fifty lakh rupees to the women's team following their impressive fifth-place finish in the World Cup, their best in fifty-two years. The team successfully defeated Germany in their concluding match and only faced one defeat during the tournament. This honor not only rewards their dedication but also motivates them for future challenges. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/WUvpQHG