Skip to main content

वाह क्या स्टाइल है... सिराज के भीतर घुसी रोनाल्डो की आत्मा, फुटबॉलर अंदाज में मनाया जश्न

सेंचुरियन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। इसका सारा क्रेडिट मोहम्मद शमी को जाता है, जिन्होंने पारी में पांच विकेट चटकाए और दक्षिण अफ्रीका को महज 197 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। मगर इन सबके बीच सिराज सभी का ध्यान खींचने में सफल रहे। सात समंदर पार तक इसकी चर्चा है। क्यों चर्चा में सिराज?दरअसल, अपनी पहली पारी में 327 रन बनाने के बाद जब भारतीय बोलर्स मैदान पर उतरे तो अलग ही रंग में नजर आए। दक्षिण अफ्रीका पर 130 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली। सिराज को भी एक विकेट मिला, उन्होंने डुसेन के रूप में दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। स्लिप्स पर खड़े रहाणे ने जैसे ही यह कैच लपका, सिराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुंह पर अंगुली रखकर खड़े हो जाने वाले सिराज इसबार जश्न में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल में दिखे। रोनाल्डो का सीयू सेलिब्रेशन याद हो कि पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो गोल करने के बाद मैदान के बिलकुल किनारे जाकर 360 डिग्री में घूमकर सीयू सेलिब्रेशन करते हैं। सिराज ने भी ठीक वैसा ही किया। अब इस पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। वैसे सेंचुरियन में यह साउथ अफ्रीकी टीम का किसी पारी में लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले इस मैदान पर उसका सबसे कम स्कोर 200 रन था। किस्मत अच्छी थी मेजबानों कीमेहमान टीम के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पा रहे थे, फिर भी उनकी किस्मत अच्छी थी जो उनका टोटल 200 के करीब पहुंच गया। दरअसल पारी की पांचवीं गेंद पर ही एल्गर को आउट करने वाले बुमरा का टखना मुड़ जाने के कारण वह पारी में ज्यादातर समय मैदान से बाहर ही रहे। बुमरा अपने छठे ओर के दौरान चोटिल होकर बाहर गए और पारी के 61वें ओवर में मैदान पर वापसी की। उन्होंने वापसी के बाद दो ओवर फेंके और एक विकेट भी निकाला। यदि वह चोटिल नहीं हुए होते तो शायद मेजबान इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाते।


https://ift.tt/3HiU4Lv

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw