Skip to main content

नॉट-आउट, अंपायर्स कॉल, आउट... मयंक अग्रवाल के LBW होने के बाद फिर विवादों में बॉल-ट्रैकिंग

सेंचुरियन क्या के LBW फैसला नंगी आंखों से 'अंपायर्स कॉल' नजर आया? या नहीं? लुंगी नगिडी की गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर आई। यह गेंद थोड़ी सी बैक ऑफ लेंथ थी। गेंद अग्रवाल के पैड पर थोड़ा ऊपर लगी। अंपायर इरेसमस के साथ सभी को यही लगा कि गेंद विकेट को मिस कर देगी। डीन एल्गर ने अपील की लेकिन रीप्ले में भी यही लग रहा था कि गेंद विकेट को मिस कर सकती है। इसके बाद बॉल-ट्रैकिंग की बारी आती है। काफी देर इंतजार करने के बाद सामने आता है कि गेंद लेग स्टंप के बाहरी हिस्से को छू रही है। यानी यह अंपायर्स कॉल होना चाहिए, सही बात है न? या यह आधी से ज्यादा गेंद लेग स्टंप से टकरा रही थी? इरेसमस उस समय हैरान रह गए जब उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए कहा गया। इसके बाद अग्रवाल मैदान से बाहर गए। उनके चेहरे पर निराशा साफ पढ़ी जा सकती थी। वह बेहद दुखी थे। अग्रवाल जो बहुत अच्छा खेल रहे थे, को यह फैसला बिलकुल रास नहीं आया। वह अपना सिर हिलाते हुए पविलियन लौटे। अग्रवाल के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए। उनका कहना था कि बॉल ट्रैकिंग पहले भी 'संदेह के घेरे' में रही है। आखिर में अग्रवाल ने भी साफ कर दिया कि उन्हें दुख हुआ है और फैसले से वह सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा, 'मुझे इस पर अपनी राय देने की इजाजत नहीं है।' ऐसा कहते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने आगे कहा, 'हां, अगर मैं अपने रिश्ते खराब करना चाहता हूं और पैसे कटवाना चाहता हूं तो मैं ऐसा कर सकता हूं।' लुंगी नगिडी ने हालांकि इस पर खुलकर अपनी राय रखी। हालांकि वह भी 'अंपायर्स कॉल' पर ही अपनी बात कह रहे थे। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह एक अच्छी अपील थी। मुझे लगा था कि यह अंपायर्स कॉल होगी। एक बात और कहना चाहूंगा मुझे लगा था जितना उछाल मैं हासिल कर रहा था उसके मुकाबले यह गेंद थोड़ा नीचे रही थी। जब फैसला आने में थोड़ा वक्त लगने लगा तो हर किसी को अपनी राय पर संदेह होने लगा।' अंपायर्स हालांकि इस फैसले पर अपनी राय देने के लिए उपलब्ध नहीं थे इस वजह से कहा जा सकता है कि बॉल ट्रैकिंग एक विवाद बना रहेगा। और लोगों की इस पर अलग राय रहेगी।


https://ift.tt/3z0gPRo

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw