Skip to main content

Dhoni कर रहे थे 'चेतक' का मसाज, पत्नी ने बनाई VIDEO, बिपाशा को भी भाया लाड़ प्यार

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद अपने गृहनगर रांची लौट आए हैं। धोनी इस समय अपने फार्महाउस में पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिता रहे हैं। साक्षी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान धोनी अपने मारवाड़ी घोड़े चेतक का मसाज करते और उसके साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। काले रंग का चेतक ग्राउंड पर आराम से लेटा हुआ है और धोनी उसके पूरे शरीर को आराम से सहला रहे हैं। साक्षी ने कैप्शन लिखा, 'लाड़ प्यार का समय।' धोनी के इस वीडियो पर बॉलिवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने भी कॉमेंट किया। बिपाशा ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, 'ऑसम।' साक्षी ने साल 2009 की एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है जिसमें धोनी कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वह विकेट के पीछे विकेटकीपिंग कर रहे हैं। साक्षी ने चेतक का कुछ यूं किया था स्वागत धोनी के घर हाल में चेतक आया है। इसकी जानकारी साक्षी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए दी थी। साक्षी जो वीडियो शेयर किया था उसनमें एक काला रंग का घोड़ा (Chetak) दिखाई दे रहा था जो सफेद डॉगी के साथ फॉर्महाउस में खेलता हुआ नजर आ रहा था। साक्षी ने कैप्शन लिखा था, 'घर में आपका स्वागत है चेतक। जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किया जा रहा है।' ...तब आईपीएल जर्सी में डॉगी को करा थे गेंद पकड़कने की प्रैक्टिस धोनी भले सोशल मीडिया पर ऐक्टिव न रहते हों लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनके ठीक उलट हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे थे। वीडियो में धोनी अपने पेट डॉग को गेंद थ्रो कर रहे थे। धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी नजर आ रही थीं। धोनी जैसे ही गेंद थ्रो करते हैं तो डॉग गेंद को पकड़ने के लिए तेजी से भागता नजर दिखाई दे रहा था। आईपीएल 2021 में दूसरे नंबर पर थी सीएसके आईपीएल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद इस टी20 लीग को बीच में ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम आईपीएल 2021 के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। टूर्नामेंट में स्लो स्टार्ट करने के बावजूद धोनी की टीम टॉप पर कायम दिल्ली कैपिटल्स से 2 अंक पीछे है।


https://ift.tt/2RUVF66

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

'Playing not to impress': Shreyas Iyer after CSK vs PBKS IPL match

Punjab Kings beat CSK by five wickets, chasing 210 with ease, led by Shreyas Iyer’s half-century. CSK posted 209/5, powered by Ayush Mhatre’s 73. PBKS got a flying start through Priyansh Arya and stayed composed. Iyer said the team aims to “impress each other,” highlighting strong starts and teamwork behind their top-of-the-table run. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/H1XdYSm

Ashwin drops blunt verdict on Dhoni: ‘He shouldn’t play entire season if…’

Ravichandran Ashwin firmly believes MS Dhoni should start in Chennai Super Kings' playing XI if he's part of the squad, rejecting the Impact Player role. Ashwin emphasized Dhoni's unwavering self-belief and his crucial on-field guidance for new captain Ruturaj Gaikwad, highlighting his wicket-keeping and tactical acumen as vital contributions beyond just batting. from Sports News: Cricket Live Scores, Latest Sports News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/pCBV2hN

Asia C'ships: Ayush downs World No. 4 Christie; India’s first medal secured

Indian badminton player Ayush Shetty reached the Asia Championships semi-finals after beating world No. 4 Jonatan Christie, securing India a medal. He became the first Indian since HS Prannoy in 2018 to do so. After earlier upsets, Ayush now eyes the final, while PV Sindhu and Lakshya Sen exited early. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/ag7w8ek

Praful Hinge scripts history in 19 years of IPL, becomes first-ever to ...

Debutant Praful Hinge etched his name in IPL history with a sensational opening over, claiming three wickets for ducks against Rajasthan Royals. The 24-year-old seamer from Vidarbha, picked for Rs 30 lakh, showcased remarkable potential, justifying Sunrisers Hyderabad's faith and announcing himself as a rising star. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/L5lYoZt