Skip to main content

पाकिस्तानी टीम के कोच बनने वाले सवाल पर आखिर अकरम ने क्यों कहा मैं बेवकूफ नहीं

नई दिल्ली वसीम अकरम पाकिस्तान के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 109 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की। वह सबसे अधिक मैचों में कप्तानी के मामले में इमरान खान के बाद दूसरे नंबर पर हैं। अकरम (Wasim Akram) की कप्तानी में पाकिस्तान ने 66 मैच जीते वहीं 41 गंवाए। संन्यास के बाद उन्होंने कभी पाकिस्तान टीम के कोच बनने में क्यों नहीं दिलचस्पी दिखाई। इसका खुलासा अकरम ने अब किया है। क्रिकेट पाकिस्तान को दिए इंटरव्यू में अकरम ने कहा, ' देखिए, पाकिस्तान ही नहीं बल्कि किसी भी इंटरनैशनल टीम से जब आप जुड़ते हो तो कम से कम 200-250 दिन उनको देने होते हैं। मुझे लगता है कि मैं इतना समय पाकिस्तान और अपने परिवार से दूर नहीं रह सकता। आम तौर पर जिन खिलाड़ियों को मुझसे मदद चाहिए होती है, वो मुझसे संपर्क करते हैं और मैं उनकी मदद कर देता हूं।' साल 1992 में वर्ल्ड कप जीत चुकी पाकिस्तान टीम को अब तक दिवंगत बॉब वूल्मर, मिकी आर्थर और मिस्बाह उल हक कोचिंग दे चुके हैं। बाएं हाथ पूर्व तेज गेंदबाज अकरम इस दौरान फ्रैंचाइजी टीम के कोच जरूर रहे लेकिन उन्होंने पाकिस्तान टीम के कोचिंग में कभी रूचि नहीं दिखाई। बकौल अकरम, ' दूसरी बात ये कि मैं बेवकूफ नहीं हूं। मैं सुनता रहता हूं, मैं देखता रहता हूं कि किस तरह सोशल मीडिया पर लोग अपने कोच और सीनियर्स के साथ बदतमीजी करते रहते हैं। कोच को क्रिकेट नहीं खेलना है, वो खिलाड़ी हैं जिनको मैदान पर उतरकर खेलना होता है। कोच का काम सिर्फ प्लान बनाना होता है और ये पूरा उसका दोष नहीं होता जब टीम हारती है। उससे भी मुझे थोड़ा डर सा रहता है क्योंकि मैं कोचों के खिलाफ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं कर सकता।' अकरम के नाम 104 टेस्ट मैचों में 414 वहीं 356 वनडे में 502 विकेट दर्ज हैं।


https://ift.tt/3vCFAAM

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

Rohit ‘deliberately underperforming’ under Gill? India legend fires back

India's openers struggled in their first ODI against Australia, with Rohit Sharma scoring eight and Virat Kohli a duck. Speculation arose on social media about deliberate underperformance to challenge new captain Shubman Gill. However, Sunil Gavaskar dismissed these theories, emphasizing that players wouldn't risk their careers and highlighting the benefit of experienced leaders for Gill. from Sports News: Cricket Live Scores, Latest Sports News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/sLtC1jF

दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया ऋषभ पंत का विकल्प, लगाता है 'स्पाइडरमैन' से भी लंबी छलांग

Rishabh Pant Replacement IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेलेंगे। पिछले साल के अंत में उनके एक्सिडेंट के बाद से ही दिल्ली की टीम विकेटकीपिंग में पंत का विकल्प ढूंढ रही है। अब जाकर उनकी खोज पूरी होती दिख रही है। https://ift.tt/D3OaT6i

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

RR vs LSG Highlights: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चौथी जीत हासिल कर ली है। केएल राहुल की टीम ने टेबल में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में हराया। राजस्थान की यह इस सीजन दूसरी ही हार है। लेकिन वह टेबल में टॉप पर बरकरार है। https://ift.tt/UdpuMSi

आज कैसा होगा मौसम, बैट्समैन या बोलर्स, किसका पलड़ा भारी, क्या कहती है ईडन गार्डंस की पिच

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: पिछले कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन से प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जगाए कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर आज राजस्थान रॉयल्स से होनी है। https://ift.tt/bvDfV0E