Skip to main content

ये कैसा जेंटलमैन गेम? मुशफिकुर की मेहमान खिलाड़ी को धक्का मारने की बात स्टंप माइक में कैद, VIDEO वायरल

नई दिल्ली अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के 8वें शतक के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 103 रन से हराकर 3 मैचों सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। मुशफिकुर के सर्वाधिक 125 रन रन बनाए। मेजबान बांग्लादेश ने शुरुआती दो वनडे जीतकर सीरीज अपने कब्जे में कर लिया है। इस मैच में मुशफिकुर का 'डर्टी गेम' चर्चा का विषय रहा। जब बांग्लादेशी गेंदबाज मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे उस समय क्रीज पर धनुष्का गुणातिलका और पथुम निशांका थे। निशांका और गुणातिलका साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। श्रीलंका की पारी के 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर गुणातिलका ने एक डिफेंसिव शॉट खेला जिस पर निसंका ने रन लेना चाहा। मिराज ने डाइव लगाकर निसंका के पीछे से गेंद को रोक लिया। इस दौरान विकेट के पीछे से रहीम बांग्ला में यह कहते सुने गए, 'अगर तुम्हारे सामने आए तो धक्का मारकर जमीन पर गिरा दो।' रहीम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे मेहदी हसन और मुशफिकुर मुस्तफिजुर रहमान (3/16) और मेहदी हसन (3/28) की शानदार गेंदबाजी तथा मुशफिकुर रहीम (125) की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका (Bangladesh vs Sri Lanka 2nd ODI) को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 103 रनों से हरा दिया। श्रीलंका की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। श्रीलंका की पारी में सलामी बल्लेबाज गुणातिलका ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। उनके अलावा पथुन निशंका ने 20, कुशल मेंडिस ने 15, आशेन बंडारा ने 15, कप्तान कुशल परेरा ने 14, दासुन सनाका ने 11 और धनंजय डी सिल्वा ने 10 रन बनाए जबकि इसुरु उदाना 18 और दुश्मंता चमीरा चार रन बनाकर नाबाद रहे।


https://ift.tt/34qplKY

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw