Skip to main content

23 की उम्र में मिला टीम इंडिया का टिकट, अब IPL पर है नजर, मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने की है इच्छा

नई दिल्ली विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस समय मुंबई में क्वारंटीन है। टीम इंडिया को 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है। इस दौरे पर भारतीय टीम पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी। इंग्लैंड दौरे पर कुल 24 सदस्यों का दल जा रहा है जिसमें चार नाम स्टैंड बाई के तौर पर रखे गए हैं। इसमें आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिमन्यु ईश्वरन और अरजान नगवसवाला का नाम शामिल है। 23 वर्षीय लेफ्ट आर्म पेसर अरजान नगवसवाला (Arzan Nagwaswalla) इस दौरे को लेकर काफी रोमांचित हैं। 'नवभारत टाइम्स' ऑनलाइन से एक्सक्लूसिव बातचीत में नगवसवाला ने कहा कि इस दौरे के लिए उनकी तैयारी पूरी है, और यदि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। 'टीम इंडिया में जगह बनाना मेरे लिए बड़ी बात है' बकौल नगवसवाला,' मैंने अच्छी तैयारी की है। इस दौरे के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। टीम इंडिया में जगह बनाना मेरे लिए बड़ी बात है। मेरा पिछला घरेलू सीजन शानदार रहा है। मुझे इस दौरे से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। यदि मैं प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब रहा तो मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा। इंग्लैंड की तेज और बाउंसी पिचों पर मैं अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाने को बेताब हूं।' घरेलू क्रिकेट में दिखा चुके हैं कमाल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैम्प्टन में डब्ल्यूटीसी फाइनल (IND Vs NZ, ICC WTC Final) खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसमें अरजान की बात करें यह खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में गुजरात का प्रतिनिधित्व करता है। पारसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बाएं हाथ के इस मीडियम पेसर ने 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 62 विकेट लिए हैं। वहीं 20 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 39 विकेट हैं। 15 टी20 मैचों में अरजान के नाम 21 विकेट हैं। मुंबई इंडियंस के साथ नेट बोलर जुड़े थे नगवसवाला आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़ थे। बायो बबल में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आईपीएल 2021 (IPL 2021) को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया। ...इसलिए मुंबई इंडियंस की ओर से खेलना चाहते हैं पारसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इस होनहार गेंदबाज ने एनबीटी से खुलकर बातचीत की। उन्होंने अगले साल आईपीएल में खेलने की उम्मीद जताई। यह पूछने पर कि यदि उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला तो वह किसी टीम की ओर से खेलना चाहेंगे? इस पर नगवसवाला ने कहा, ' मैं मुंबई इंडियंस की ओर से खेलना चाहता हूं, क्योंकि इस टीम के साथ मैं पिछले दो महीने से था। मैं इस टीम के साथ घुल मिल गया हूं। मेरे लिए यहां कुछ भी नया होगा।' जहीर खान ने बेसिक्स पर ध्यान देने को कहा जहीर खान को अपना आदर्श मानने वाले अरजान ने 2018-19 में गुजरात के लिए अपना रणजी करियर शुरू किया। 2019-20 के रणजी सीजन (Ranji Trophy) में उन्होंने 41 विकेट लिए जिसमें तीन बार पारी में पांच विकेट शामिल थे। 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले अरजान ने कहा, ' मैं जहीर खान सर की गेंदबाजी को देखकर बड़ा हुआ हूं। जिस तरह उन्होंने भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, मैं भी उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरी उनसे बात हुई है। उन्होंने कहा कि मेरा बेसिक्स अच्छा है और मैं इसी पर ध्यान दूं। इसलिए मैं उन्हीं की बातों को फॉलो कर रहा हूं।' डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के बाद), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर, फिटनेस क्लीयरेंस के बाद)। स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन , प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला।


https://ift.tt/3hXHAQe

Comments

Related Posts

Dylan Larkin Trade Speculation: Bruins’ bid reportedly blocked by no-trade list; search for center continues

Boston Bruins reportedly made a trade offer to acquire Dylan Larkin from the Detroit Red Wings. The offer was rejected, with speculations suggesting Larkin's preference for a fresh start elsewhere. Larkin provided a list of teams he is willing to join, excluding the Bruins. Meanwhile, the Bruins are focused on strengthening their center position for upcoming competitions. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/0jXpnwl

Hope's ton, Paul's five-for sink India; West Indies level series in Hyderabad

Paul led the West Indies bowling effort, taking five wickets for 41 runs in his four overs to help seal the win. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/6QYaLB8

'Abhishek was also taking a little time': Pujara explains why Samson struggled in 3rd T20I

Cheteshwar Pujara said Sanju Samson’s early dismissal for three in the third T20I against West Indies resulted from failing to read the pitch properly and accelerating too soon. He also praised Ishan Kishan for his effective role at No. 3, highlighting his ability to maximise the Powerplay and contribute valuable quick runs. India won by 14 runs, taking a 2-1 series lead. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/yOJV1AL

Punam Raut, part of India's 2017 World Cup run, retires from international cricket

The 37-year-old represented India in four Tests, 73 ODIs and 35 T20Is between 2009 and 2021. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/VehMqnk

'We need to get bloody better': SA warned after first Test defeat to Australia

South Africa, who beat Australia in last year's World Test Championship final in London, suffered the defeat on Tuesday from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/fvQipFk