Skip to main content

सीपीएल में फिर दिखेगा गेल का तूफान, शाकिब और डु प्लेसिस भी लौटे

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) कैरेबियाई प्रीमिययर लीग (CPL 2021) के आगामी सीजन में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। गेल ने सीपीएल 2020 में निजी कारणों की वजह से हिस्सा नहीं लिया था। इससे पहले गेल घरेलू फ्रैंचाइजी जमैका तलावाहास की ओर से 4 सीजन खेल चुके हैं। इस दौरान गेल दो बार विजेता टीम के हिस्सा रहे। गेल (Chris Gayle returns to CPL 2021) सीपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। लेंड्ल सिमंस कुल 2436 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। सिमंस ने पिछले साल त्रिनिबागो नाइटराइडर्स की ओर से कुल 356 रन बनाए थे। नाइट राइडर्स ने पिछले साल खिताब अपने नाम किया था। सेंट लूसिया जॉक्स से जुड़े डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को सेंट लूसिया जॉक्स फ्रैंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। डु प्लेसिस दुनियाभर में कई टी20 लीग खेलते हैं। डु प्लेसिस ने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 320 रन बनाए थे। जमैका तलावाहास से जुड़े शाकिब अल हसन बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर जमैका तलावाहास से जुड़े हैं। शाकिब (Shakib Al Hasan) इससे पहले 2016 और 2017 में इस टीम की ओर से खेला था। इसके बाद शाकिब साल 2019 में बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गए थे जिसने उस वर्ष खिताब जीता था। आंद्रे रसल जमैका तलावाहास की ओर से खेलते नजर आएंगे साल 2017 और 2018 में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले अनुभवी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwyane Bravo) इस बार सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। ऑलराउंडर आंद्रे रसल जमैका तलावाहास की ओर से खेलेंगे। निकोलस पूरन करेंगे वॉरियर्स की कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को गयान अमेजन वॉरियर्स ने कप्तान बनाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन ओवरसीज प्लेयर क्रिस ग्रीन की जगह लेंगे। ग्रीन को फ्रैंचाइजी से रिलीज कर दिया है। वॉरियर्स ने इस बार 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 28 अगस्त से शुरू होगा सीपीएल सीपीएल की आगामी सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट का आयोजन 28 अगस्त से होगा। फाइनल मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मैच सैंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले जाएंगे।


https://ift.tt/3oX4eti

Comments

Related Posts

Dylan Larkin Trade Speculation: Bruins’ bid reportedly blocked by no-trade list; search for center continues

Boston Bruins reportedly made a trade offer to acquire Dylan Larkin from the Detroit Red Wings. The offer was rejected, with speculations suggesting Larkin's preference for a fresh start elsewhere. Larkin provided a list of teams he is willing to join, excluding the Bruins. Meanwhile, the Bruins are focused on strengthening their center position for upcoming competitions. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/0jXpnwl

Hope's ton, Paul's five-for sink India; West Indies level series in Hyderabad

Paul led the West Indies bowling effort, taking five wickets for 41 runs in his four overs to help seal the win. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/6QYaLB8

'Abhishek was also taking a little time': Pujara explains why Samson struggled in 3rd T20I

Cheteshwar Pujara said Sanju Samson’s early dismissal for three in the third T20I against West Indies resulted from failing to read the pitch properly and accelerating too soon. He also praised Ishan Kishan for his effective role at No. 3, highlighting his ability to maximise the Powerplay and contribute valuable quick runs. India won by 14 runs, taking a 2-1 series lead. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/yOJV1AL

Punam Raut, part of India's 2017 World Cup run, retires from international cricket

The 37-year-old represented India in four Tests, 73 ODIs and 35 T20Is between 2009 and 2021. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/VehMqnk

'We need to get bloody better': SA warned after first Test defeat to Australia

South Africa, who beat Australia in last year's World Test Championship final in London, suffered the defeat on Tuesday from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/fvQipFk