Skip to main content

​​काई हार्वट्ज के इकलौते गोल से चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को हराकर दूसरी बार जीता चैंपियंस लीग खिताब

पोर्तो (पुर्तगाल) काई हावर्ट्ज के शानदार गोल के दम पर चेल्सी ने फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर चैंपियंस लीग खिताब अपने नाम कर लिया। चेल्सी ने दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शनिवार को पोर्तो में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेल्सी ने शानदार खेल दिखाया। इससे पहले उसने साल 2012 में चैंपियंस लीग खिताब अपने नाम किया था। 2018 में चेल्सी को उप विजेता से संतोष करना पड़ा था। चेल्सी की ओर से काई (Kai Havertz ) ने 42वें मिनट में गोल दागा। मैच से पहले मैनचेस्टर सिटी (Manchester City) को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मैनचेस्टर सिटी ने हाल में प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया था। इस तरह मैनेजर पेप गुआर्डिओला (Pep Guardiola) का चैंपियंस लीग (Champions League) खिताब जीतने का सपना टूट गया। जीत के बाद चेल्सी (Chelsea) के खिलाड़ी और कोच थॉमस टचेल की खुशी देखते ही बन रही थी। सभी खिलाड़ी खुशी से उछलने लगे और मैदान पर एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आए। वहीं मैनचेस्टर के लिए उसके कप्तान केविन डे ब्रूयन का चोटिल होना उसके लिए बड़ा झटका रहा। फाइनल में मैनचेस्टर सिटी के डिफेंस और मिडफील्ड में काफी खामियां दिखी। लंदन के क्लब चेल्सी का प्रीमियर लीग (Premier League) में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 19 अंकों के साथ वह चौथे नंबर पर थी। पिछले छह सप्ताह में चेल्सी की मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ ये तीसरी जीत है। फाइनल मैच को देखने के लिए 14 हजार से अधिक फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। कोरोनावायरस महामारी के कारण खिताबी मुकाबले को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से हटाकर पोर्तो शिफ्ट किया गया था। कोरोना से संक्रमित हो गए थे हावर्ट्ज हावर्ट्ज के लिए यह गोल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग 10 करोड़ डॉलर का करार करने के बाद वह सत्र के बीच में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने इस बीमारी से उबरने के बाद सत्र के आखिर में चेल्सी की तरफ से अहम भूमिका निभाई। खिताबी हैटट्रिक से चूका मैनचेस्टर सिटी जीत के बाद हावर्ट्ज ने कहा, 'मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या कहना है। मैं लंबे समय से इस अवसर की तलाश में था।' इस मैच को दुनिया के दो प्रमुख कोच टचेल और गार्डियोला के बीच रणनीतिक द्वंद्व के रूप में भी देखा जा रहा था। टचेल आखिर में इसमें विजेता रहे। गार्डियोला ने सिटी को फाइनल में पहुंचाने वाली टीम में बदलाव किया जो उन्हें भारी पड़ा। इस हार से सिटी खिताबी हैट्रिक भी नहीं बना पाया। उसने इस सत्र में प्रीमियर लीग और इंग्लिश लीग कप का खिताब भी जीता था। लीवरपूल और मैनचेस्टर यूनाइटेड की लिस्ट में चेल्सी शामिल चेल्सी दो बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले लीवरपूल और मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया है।


https://ift.tt/34txz54

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw