Skip to main content

विराट ने नहीं दिखाई वामिका की झलक, बताया-आखिर क्यों बिटिया है सोशल मीडिया से दूर

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय टीम के साथ मुंबई में क्वारंटीन हैं। टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है जहां उसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद कोहली एंड कंपनी मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। कोहली ने शनिवार ने इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। एक फैंस ने विराट की बिटिया वामिका को लेकर सवाल किया कि इसका मतलब क्या होता है और क्या वह उसकी एक झलक दिखा सकते हैं। इसपर विराट (Virat Kohli) ने कहा, ' वामिका देवी दुर्गा एक नाम है। नहीं, हमने (विराट और अनुष्का) यह तय किया है कि हम अपने बच्चे को तबतक सोशल मीडिया पर नहीं लाएंगे, जब तक उसे सोशल मीडिया की समझ नहीं हो जाती और खुद अपना फैसला नहीं ले पाती।' विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। विराट और अनुष्का जनवरी में बने थे पैरेंट्स विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इसी साल पैरेंट्स बने हैं। कोहली और अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी। वामिका (Vaamika) का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था। विराट ने इस दौरान अपनी डाइट को लेकर भी खुलासा किया कि वह क्या खाते हैं। विराट की फिटनेस है लाजवाब वर्ल्ड के सबसे फिट क्रिकेटर्स में शुमार कोहली से जब एक फैंस ने पूछा कि वह अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करते हैं इसपर उन्होंने कहा कि खूब सारी सब्जियां, अंडे, दो कॉफी, दाल, कीनू, पालक और डोसा उनकी डाइट में शामिल है। कोहली ने कहा कि वह सब चीज संतुलित मात्रा में खाते हैं।


https://ift.tt/3fwz5K1

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw