Skip to main content

महेंद्र सिंह धोनी के साथ कैसे थे रिश्ते? जवाब में विराट कोहली ने कह दी यह बड़ी बात

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई रेकॉर्ड कायम किए हैं। अब उनके पास आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय टीम 18 जून से साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरेगी। इस टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत आईसीसी ने पहली बार किया है। ऐसे में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल जीतने में सफल रहती है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। विराट इस समय मुंबई में क्वारंटीन हैं। वह 2 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां टीम इंडिया को 6 टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है। कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने कोहली से कई सवाल किए। एक फैंस ने कोहली से कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ उनकी बॉन्डिंग के बारे में सिर्फ दो शब्दों में बताने के लिए कहा इसपर विराट ने लिखा, ' विश्वास और सम्मान।' पिछले साल कोहली ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ इंस्टाग्राम लाइव में कहा था कि उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाने में धोनी की अहम भूमिका रही है। कोहली ने धोनी की कप्तानी में साल 2008 में इंटरनैशनल क्रिकेट में कदम रखा था। इस दौरान धोनी की कप्तानी में कोहली को काफी कुछ सीखने को मिला। विराट ने 60 टेस्ट में की है टीम इंडिया की कप्तानी कोहली ने अब तक 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। इस दौरान विराट की अगुआई में टीम इंडिया 36 मैच जीतने में सफल रही है वहीं धोनी की कप्तानी में टीम को 27 में जीत हासिल हुई है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक टेस्ट जीतने में सफल रही है। कोहली की अगुआई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज में छह में से चार मैच जीती है। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका में तीन में से एक मैच जीता है। ऑस्ट्रेलिया में सात में से दो वहीं इंग्लैंड में पांच में से एक टेस्ट जीता है।


https://ift.tt/3vDC5Ky

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw