Skip to main content

IPL के यूएई में शिफ्ट होने पर धनश्री को आई दुबई की याद, करने लगी 'बुर्ज खलीफा' दिलाने की डिमांड, वीडियो ने मचाया तहलका

नई दिल्ली टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस समय अपने घर पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। चहल की पत्नी धनश्री वर्मा () का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बीसीसीआई आईपीएल 2021 (IPL 2021 In UAE) के बाकी बचे मैचों के आयोजन यूएई में करने जा रहा है। बोर्ड ने इसकी घोषणा शनिवार को की। आईपीएल के दूसरे चरण के आयोजन की खबर सुनते ही धनश्री ने अपनी खुशी का इजहार इस वीडियो के जरिए किया। ये पहला मौका नहीं है जब धनश्री के वीडियो धमाल मचाया हो बल्कि इससे पहले भी वह समय समय अपनी डांस का वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। धनश्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' के गाने 'जी करदा दिला दूं तैनू बुर्ज खलीफा' पर डांस कर रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ' पिछले साल दुबई में आईपीएल के दौरान का वीडियो। बुर्ज खलीफा। इसका दूसरा वर्जन चाहिए। क्या कहते हैं? आईपीएल 2020 का आयोजन भी यूएई में हुआ था आईपीएल 2020 का आयोजन भी यूएई में हुआ था। उस समय भी धनश्री अपने पति चहल के साथ यूएई गई हुई थीं। उन्होंने दुबई से कई डांस वीडियो शेयर किए थे। चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। हालांकि कुछ समय के लिए धनश्री सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं जब उनकी मां, भाई और चहल के पैरेंट्स कोरोना से संक्रमित हो गए थे।


https://ift.tt/34tlWLs

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw