Skip to main content

Virat Kohli Century: बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को उम्मीद, विराट कोहली जल्द खत्म करेंगे शतकों का सूखा

नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के कोच राज कुमार शर्मा (Raj Kumar Sharma) ने मंगलवार को कहा कि यह स्टार बल्लेबाज मानसिक रूप से बेहद सहज स्थिति में है और जल्द की शतक () के सूखे को खत्म करेगा। कोहली नियमित रूप से अच्छी शुरुआत कर रहे हैं और अर्धशतक भी जड़ रहे हैं लेकिन पिछले दो साल से अधिक समय से अपने 70 अंतरराष्ट्रीय शतक के आंकड़े में इजाफा नहीं कर पाए हैं। कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं लेकिन राज कुमार का मानना है कि यह गैरजरूरी बातें हैं क्योंकि वह रन बना रहे हैं। राजकुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो लोग उनकी फॉर्म पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें उनके आंकड़े देखने चाहिए। इन्हें देखने के बाद वह उनकी आलोचना नहीं कर पाएंगे। शतक नहीं बन पा रहा है लेकिन वह 70 शतक जड़ चुके हैं। लोगों को यह महसूस करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो वह अच्छा खेल रहे हैं और जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे। वह काफी सकारात्मक और सहज है और हमें जल्द ही उससे बड़ी पारी देखने को मिलेगी।’’ राज कुमार दिल्ली की टीम के भी कोच हैं और अभी रणजी ट्रॉफी टीम के साथ गुवाहाटी में हैं। कोहली की तरह पश्चिमी दिल्ली के ही रहने वाले यश धुल (Yash Dhull) को अंडर-19 विश्व कप में खिताबी जीत के दौरान भारत की अगुआई करने के बाद पहली बार दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने भले ही लंबे समय से लाल गेंद का मुकाबला नहीं खेला हो लेकिन राजकुमार को लगता है कि वह चुनौती के लिए तैयार है। गुरुवार को दिल्ली के पहले मुकाबले में उन्हें पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके शतक के संदर्भ में राज कुमार ने कहा, ‘वह असाधारण प्रतिभा है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में यह दिखाया है। वह भारत के लिए भविष्य का खिलाड़ी हैं।’


https://ift.tt/I5h3PTJ

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw