Skip to main content

IND vs WI T20I: वेस्टइंडीज से T20 सीरीज में भिड़ेगा भारत, विराट कोहली की खास तैयारी

कोलकाता: पिछले लंबे समय से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे पूर्व भारतीय कप्तान (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज () से पूर्व सोमवार को यहां भारत के पहले अभ्यास सत्र में नेट्स और थ्रो-डाउन पर जमकर बल्लेबाजी की। कोहली सबसे पहले अभ्यास के लिये आये और उन्होंने भारत के सहयोगी स्टाफ के साथ थ्रो-डाउन पर अभ्यास किया। बाद में उन्होंने नेट्स पर 45 मिनट से भी अधिक समय तक बल्लेबाजी की। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। कोहली ने सीमित ओवरों के मैचों में अपना आखिरी शतक अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया था। इसके बाद उन्होंने 10 अर्धशतक बनाये लेकिन उन्हें शतक में बदलने में नाकाम रहे। सभी प्रारूपों की बात की जाए तो कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो साल से भी अधिक समय से कोई शतक नहीं लगाया है। उन्होंने अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गये दिन रात्रि टेस्ट मैच में लगाया था।


https://ift.tt/rbOFHvN

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw