Skip to main content

भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर पक्की कर दी थी जीत, खास रिकॉर्ड भी बनाया

लखनऊ: भारत ने श्रीलंका () के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 62 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 199 रन बनाए। मेहमान टीम 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। वेस्टइंडीज सीरीज में फॉर्म से जूझ रहे ईशान किशन ने इस मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत से ही श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने 56 गेंद पर 89 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद पर 57 रन बनाए। उन्होंने 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका की टीम ने लक्ष्य को हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरी, लेकिन पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार () ने उनके इरादे को बड़ा झटका दिया। उन्होंने पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया। भुवी टी20 इंटरनेशनल मैच की पारी की लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में कामिल मिशारा को भी पवेलियन भेजा। रोहित शर्मा ने मिडविकेट पर मिशारा का कैच लिया। मेहमान टीम इन झटकों से उभर ही नहीं पाई। भुवनेश्वर कुमार के पहले दो ओवर मैच का () साबित हुई। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भुवनेश्वर कुमार के टीम में होने पर सवाल उठ रहे थे। वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवी ने शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे टी20 मैच के 19वें ओवर में 4 रन देकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।


https://ift.tt/aO7kZmG

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw