Skip to main content

मैच से पहले चोटिल हुआ धोनी का खास खिलाड़ी, अब किस्मत ने दिया धोखा

लखनऊ: प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ () अभ्यास सत्र के दौरान लगी कलाई की चोट के कारण श्रीलंका (India vs Sri lanka) के खिलाफ गुरूवार को पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गS। रूतुराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था जिसमें वह सस्ते में आउट हो गए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, ‘रूतुराज गायकवाड़ ने अपनी दायीं कलाई में दर्द की शिकायत की, जिससे उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही थी। वह पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बीसीसीआई की चिकित्सा टीम उनकी जांच कर रही है।’ सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर पहले ही चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला से बाहर हैं। सूर्यकुमार की कलाई में फ्रेक्चर है जबकि चाहर को हैमस्ट्रिंग चोट है। किस्मत ने भी दिया धोखा रूतुराज टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किए गए हैं, लेकिन उनके न खेलने से प्लेइंग इलेवन में कई युवाओं को मौका मिला। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरआत करने आए ईशान किशन ने तो 56 गेंद में 89 रन ठोक दिए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 56 रन बनाए। झारखंड के 23 साल के ईशान ने अपने कप्तान रोहित शर्मा (32 गेंद में 44 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 111 रन की भागीदारी निभाकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। इसके अलावा संजू सैमसन और डेब्यूटेंट दीपक हूडा को तो बल्लेबाजी का मौका तक नहीं मिला। अब दूसरे मैच में अगर रुतुराज फिट भी हो जाते हैं तो उनका प्लेइंग इलेवन में चुना जाना मुश्किल लग रहा है।


https://ift.tt/CLIzw1s

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw