Skip to main content

सुनील नरेन के आगे ब्रावो और गेल फेल, धुआंधार पारी खेल विक्टोरियंस को बनाया BPL चैंपियन

ढाका: कैरेबियाई ऑलराउंडर (, 15/2 और 57 रन) की तूफानी हाफ सेंचुरी और बेजोड़ बॉलिंग के दम पर कोमिला विक्टोरियंस (Comilla Victorians) ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग () के रोमांचक खिताबी मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों से भरी फॉर्च्यून बारिशल (Fortune Barishal) को 1 रन से हरा दिया। इस तरह उसने इस सीजन का खिताब भी अपने नाम कर लिया। नरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि शाकिब अल हसन को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। मैच में कोमिला विक्टोरियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बारिशल ने 8 विकेट पर 150 रन बनाए। इस तरह से कोमिला ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले कोमिला विक्टोरियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनिंग करने उतरे सुनील नरेन और लिटन दास ने टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 40 रन जोड़े। हालांकि, इसमें अधिक रन नरेन के थे, जबकि लिटन 4 रन पर आउट हो गए। उनके बाद महमुदुल हसन (8), फाफ डु प्लेसिस (4) भी कुछ खास नहीं कर सके। दूसरे छोर पर सुनील नरेन का बल्ला रन उगलता रहा और महज 23 गेंद में 57 रन ठोक डाले। आखिरी में मोईन अली ने 38 रन बनाए, जिससे टीम 9 विकेट पर 151 रन तक पहुंच सकी। मुजीब और शफीकुल इस्लाम ने 2-2 विकेट हासिल झटके। जवाब में बारिशल ने की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे। हालांकि, इस बीच (33) औस श्याकत अली ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंद में 58 रन की पारी खेली। कप्तान शाकिब अल हसन फ्लॉप रहे। अंतिम ओवर में बारिशल को जीतने के लिए 10 रन चाहिए थे, टीम 8 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई। नरेन ने गेल और ड्वेन ब्रावो के विकेट अपने नाम किए। तनवीर इस्लाम ने भी दो विकेट झटके।


https://ift.tt/DbMO2ag

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw