Skip to main content

वो 18 गेंदें, जिसने पलट दिया पासा, पावर हिटर हुए फ्लॉप, भुवनेश्वर-हर्षल पटेल छाए

कोलकाता: भारत ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज () को 8 रन से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और (Harshal Patel) रहे। दोनों ने अंतिम ओवरों में एक बार भी जसप्रीत बुमराह की कमी महसूस नहीं होने दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले वनडे सीरीज को भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट (Turning Point) वेस्टइंडीज की पारी के अंतिम तीन ओवर रहे। मेहमान टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी। पिच पर निकोलस पूरन (56) और रोवमैन पॉवेल (49) थे। यहां से कैरेबियन टीम की जीत पक्की दिख रही थी, लेकिन हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार के इरादे कुछ और ही थे। हर्षल ने 18वें ओवर में 8 रन दिए। उन्होंने पहली 5 गेंद पर कोई बाउंड्री नहीं दी। अब वेस्टइंडीज को 12 गेंद पर 29 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने न सिर्फ 4 रन दिए, इसके साथ ही उन्होंने निकोलस पूरन का विकेट भी लिया। पूरन के आउट होने के बाद कायरन पोलार्ड पिच पर आए। अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को 25 रनों की जरूरत थी। पहले दो गेंद पर हर्षल ने दो विकेट लिए। अब 4 गेंद पर 23 रन चाहिए थे। पॉवेल ने लगातार दो गेंद पर दो छक्के जड़े। इसके बाद लगा कि वे कैरेबियन टीम को जीत दिला देंगे, लेकिन अंतिम दो गेंद पर हर्षल ने सिर्फ दो रन दिए। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 5 विकेट पर 186 रन बनाए। विराट कोहली ने 52 और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी 52 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की टीम 3 विकेट पर 178 रन ही बना पाई। पॉवेल 36 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे।


https://ift.tt/SNLna1C

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw