Skip to main content

13 करोड़ पहुंची कीमत तो दीपक चाहर का हुआ ऐसा हाल, चाहते थे रुक जाए बोली, जानें क्यों

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज () ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Mega Auction) की नीलामी के दौरान जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन पर 13 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे तो वह वास्तव में चाहते थे कि बोली रुक जाए क्योंकि इससे मजबूत टीम तैयार करने में अड़चन आ सकती थी। सीएसके ने चाहर को 14 करोड़ रुपये में फिर से अपनी टीम से जोड़ा। वह आईपीएल नीलामी में सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। चाहर ने कहा कि वह चेन्नई के अलावा किसी अन्य टीम का हिस्सा बनने के बारे में नहीं सोच सकते हैं। चाहर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘मैं सीएसके की तरफ से ही खेलना चाहता था क्योंकि मैंने पीली जर्सी (चेन्नई की पोशाक) के अलावा किसी अन्य जर्सी में खेलने की कल्पना तक नहीं की थी।’ उन्होंने कहा, ‘एक समय मुझे लगा कि यह (बोली की राशि) बहुत अधिक है। सीएसके का खिलाड़ी होने के कारण मैं यह भी चाहता था कि हम अच्छी टीम तैयार करें। इसलिए जब उन्होंने 13 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे तो मैं वास्तव में चाहता था कि बोली रुक जाए, ताकि मैं जल्द से जल्द सीएसके के खेमे में जा सकूं और इसके बाद हम बची धनराशि से कुछ अन्य खिलाड़ियों को खरीद सकें।’ अभी भारत की सीमित ओवरों की टीम के सदस्य चाहर ने कहा कि 2018 में उन्हें फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा था कि ‘आप हमेशा पीली जर्सी में ही खेलोगे।’ इसके बाद उन्होंने कभी टीम प्रबंधन या कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से रिटेन करने को लेकर बात नहीं की। चाहर ने कहा, ‘मैंने इस बारे में कभी माही भाई (धोनी) या सीएसके प्रबंधन से बात नहीं की।’ उन्होंने कहा, ‘मैं 2018 में श्रीनिवासन सर से मिला और उन्होंने कहा कि आप हमेशा पीली जर्सी में खेलोगे। मैंने उनकी बातों पर विश्वास किया और इसके बाद कभी रिटेन करने को लेकर बात नहीं की। मैं जानता था कि सीएसके मेरे लिये बोली लगाएगा।’ चाहर ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों की नजर भी नीलामी पर टिकी थी। उन्होंने कहा, ‘हम (भारतीय टी20 टीम) अहमदाबाद से कोलकाता की यात्रा कर रहे थे और पूरी टीम नीलामी देख रही थी। प्रत्येक कह रहा था कितना हो गया और ऐसी ही बातें चल रही थी। ’ उनतीस वर्षीय चाहर लगातार पांचवें सत्र में सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने पहली बार 2018 में उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा था।


https://ift.tt/rpcZaYB

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw