Skip to main content

IPL 2022: SRH ने मजबूरी में निकोलस पूरन के लिए खर्च किए 10.75 करोड़, मुरलीधरन ने किया खुलासा

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की नीलामी () में (Sunrisers Hyderabad) ने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को (Nicholas Pooran) खरीदा था। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए हैदराबाद को 10.75 करोड़ रुपए खर्च किए। लीग में अभी तक पूरन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। उनके नाम 31 पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक हैं, फिर भी हैदराबाद ने उन्हें खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। उनके खरीदने के बारे में टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच () ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टीम ने पहले पूरन को खरीदने का प्लान ही नहीं बनाया था। वे ईशान किशन (Ishan Kishan) को खरीदना चाहते थे, लेकिन मुंबई ने जब किशन के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की बोली लगा दी तो हैदराबाद को पूरन को खरीदना पड़ा। मुरलीधवन ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए यह खुसाला किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मुरली ने कहा, 'हम शुरुआत में ईशान किशन को खरीदना चाहते थे। जब वे हमारे बजट से बाहर निकल गए तो हमने अन्य विकल्पों के देखना शुरू किया। हमारे पास जॉनी बेयरस्टो का भी विकल्प था, लेकिन उनके पूरे सीजन में खेलने पर स्थिति साफ नहीं थी। हमें ऐसे विकेटकीपर की जरूरत थी, जो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहे। इसलिए हमने सोचा कि ईशान के बाद पूरन सही विकल्प होंगे।' 2016 की आईपीएल चैंपियन (IPL Champion) सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को खरीदने के लिए 15 करोड़ तक की बोली लगाई थी, लेकिन 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ दिया। किशन 2018 से ही लीग में मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। पूरन के लिए हैदराबाद ने शुरुआत से ही बोली लगाई। उन्हें खरीदने के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स से टीम को टक्कर मिली, लेकिन अंत में पूरन 10.75 करोड़ में हैदराबाद में शामिल हो गए।


https://ift.tt/R8TiDCH

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw