Skip to main content

VIDEO: फिर मैदान पर घुसा सिरफिरा जार्वो, इस बार पैड-हेलमेट के साथ मास्क भी लगाया था

लीड्स भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में मैच के दौरान मैदान में घुसे प्रशंसक 'जार्वो 69' ने शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन फिर से मैदान में प्रवेश किया, लेकिन इस बार वह पैड और हेलमेट पहने था। वह दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के दौरान लॉर्ड्स मैदान पर घुसा था और भारतीय टीम के लिए क्षेत्ररक्षकों को सजाने जैसी प्रतिक्रिया कर रहा था, उसकी इस हरकत से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा अपनी हंसी नहीं रोक सके थे। लॉर्ड्स के मैदान पर वह भारतीय टीम की जर्सी पहने था और टी-शर्ट के पीछे उसका नाम लिखा था। सुरक्षाकर्मियों ने फिर उसे मैदान से बाहर किया था। शुक्रवार को भी जब रोहित शर्मा आउट हुए थे तो वह मैदान में घुस गया। इस बार वह हेलमेट के अंदर सर्जिकल मास्क भी पहने था जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर किया। तीसरे दिन का खेल खत्म भारत ने शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक दो विकेट पर 215 रन बना लिए है। इंग्लैंड ने भारत के 78 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की बढ़त हासिल की थी। इस तरह से भारत अभी उससे 139 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय चेतेश्वर पुजारा 91 और कप्तान विराट कोहली 45 रन पर खेल रहे थे।


https://ift.tt/3gGpelk

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw