Skip to main content

तोक्यो पैरालिंपिक: भाविनाबेन ने रचा इतिहास, टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं

तोक्यो भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वह पैरालिंपिक के फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला बन गईं। उन्होंने चीन की मिआओ झैंग को 3-2 से हराया। 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पटेल को दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी को सेमीफाइनल में 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से 34 मिनट चले मुकाबले में हराया। शनिवार को हुए इस मुकाबले में उन्होंने कमाल का खेल दिखाया। फाइनल में उन्होंने मुकाबला दुनिया की पहले नंबर की वरीयता वाली यिंग झू से रविवार को होगा। यह भाविना पटेल का पहला पैरालिंपिक है। पटेल पहला गेम करीबी मुकाबले में हारीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और अगले दो गेम अपने नाम किए। हालांकि झैंग ने वापसी की। और अपनी क्लास दिखाई। अब मुकाबला आखिरी गेम में पहुंचा। यहां पटेल ने टाइम आउट लिया और इसके बाद उन्होंने जीत हासिल की। शुक्रवार को हुए क्वॉर्टर फाइनल में उन्होंने 2016 के रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट और दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी सर्बिया की पैरिक रानाकोविक को हराया था। सेमीफाइनल में पहुंचते ही उन्होंने मेडल सुनिश्चित किया था। भाविना ने 19 मिनट तक चले क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में रांकोविच को 11-5,11-6, 11-7 से हराया। भाविना पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं जिन्होंने पैरालिंपिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई। एक वक्त वर्ल्ड नंबर दो थी रैंकिंग34 वर्षीय भाविना की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 12 है। व्हीलचेयर पर मनोरंजन के लिए टेबल टेनिस खेलना शुरू करने वाली भाविना की वर्ल्ड रैंकिंग एक वक्त नंबर दो थी। 2011 पीटीटी थाईलैंड टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्होंने यह कमाल किया था। अक्टूबर 2013 में बीजिंग एशियन पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उन्होंने महिलाओं के सिंगल क्लास 4 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।


https://ift.tt/3johPJa

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw