Skip to main content

आयरलैंड ने लिया जिम्बाब्वे से बदला, दूसरे T20 में हराकर सीरीज की बराबर

डबलिनआयरलैंड ने 5 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे () को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड टीम ने 18.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो रहे केविन ओब्रायन, जिन्होंने आयरलैंड के लिए 41 गेंदों में 7 चौके और छक्का की मदद से 60 रनों की धांसू पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने पॉल स्टार्लिंग (37) के साथ पहले विकेट के लिए 6.2 ओवरों में 59 रन जोड़ते हुए जबरदस्त शुरुआत दी, जिसका फायदा जॉर्ज डॉक्रेल ने उठाया। डॉक्रेल ने 26 गेंदों में 3 चौके की मदद से नाबाद 33 रन बनाते हुए टीम की जीत सुनिश्चत की। इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। उसके लिए सबसे अधिक मिल्टन शुम्भा ने 27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 46 रनों की पारी खेली, जबकि रियन बर्ल ने 33 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 37 रन बनाए। हालांकि, गेंदबाजों ने इन दोनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे पहले जिम्बाब्वे ने पहले टी-20 में रोमांचक जीत दर्ज की थी, जबकि सीरीज का तीसरा टी-20 एक सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच भी डबलिन में होगा।


https://ift.tt/3jq94hC

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw