Skip to main content

भाविना ने तोक्यो पैरालिंपिक में जीता सिल्वर, पीएम मोदी ने फोन पर दी बधाई

नई दिल्ली भारतीय महिला टेबल टेनिस पैरा एथलीट भाविनाबेन पटेल (Bhavinaben Patel) ने तोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) में रविवार को भारत को पहला पदक दिलाया। मौजूदा पैरालिंपिक खेलों में भारत का यह पहला मेडल है। टेबल टेनिस क्लास 4 एकल मैच के फाइनल में भाविना को चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भाविनाबेन ने पहले गेम में झाउ यिंग को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की दो बार की पूर्व स्वर्ण पदक खिलाड़ी ने एक बार लय हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की। भाविना ने इसके साथ ही इतिहास भी रच दिया। वह पैरालिंपिक के इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। भाविना के इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने भारतीय स्टार एथलीट के प्रदर्शन की जमकर सराहना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ' असाधारण भाविना पटेल ने रचा इतिहास! वह ऐतिहासिक सिल्वर मेडल घर लाईं। इसके लिए उन्हें बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है और अधिक युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करेगी।' सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने भाविना से फोन पर उन्हें बधाई दी। मोदी ने भाविना की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया। पीएम ने भारतीय एथलीट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। सेमीफाइनल में चीन की मियाओ झांग को हराया था भाविना ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की मियाओ झांग को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर भारतीय खेमे में भी सभी को चौंका दिया था। गुजरात के मैहसाणा जिले में एक छोटी परचून की दुकान चलाने वाले हंसमुखभाई पटेल की बेटी भाविना को पदक का दावेदार भी नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। पटेल 2011 में दुनिया की दूसरेनंबर की खिलाड़ी भी बनी थीं। क


https://ift.tt/3jolwyg

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw