Skip to main content

इंग्लैंड के कोच ने बताई आक्रामकता की वह रणनीति, जिससे टीम इंडिया को किया चित

लंदनइंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में उनकी टीम की बड़ी जीत में ‘नियंत्रित आक्रामकता’ ने अहम भूमिका निभायी। इससे पूर्व लार्ड्स टेस्ट में उनके खिलाड़ी अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाये थे। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच कई अवसरों पर शाब्दिक बाण चले थे। भारत ने पांचवें दिन यह मैच जीता था। लीड्स में हालांकि मैदानी वातावरण कुछ शांत दिखा। इंग्लैंड ने इस मैच में पारी और 76 रन से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की। सिल्वरवुड ने कहा, ‘जो (रूट) और मैंने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर विचार किया कि हम क्या सीख ले सकते हैं और कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने (हेडिंग्ले में) जो कुछ किया उसमें नियंत्रित आक्रामकता शामिल थी।’ उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से उन्होंने सहीं लेंथ से गेंदबाजी की, जिस तरह से उन्होंने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को दबाव में रखा और उन्हें हर समय निर्णय लेने के लिये मजबूर किया। मेरा मानना है कि आप नियंत्रित तरीके से आक्रामक हो सकते हो और मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा अच्छी तरह से किया।’ सिल्वरवुड से पूछा गया कि क्या भारत को लीड्स की तरह दबाव में रखा जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘उन पर हावी होना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जानते हैं कि वह बहुत अच्छी टीम है। एक बार जब वे हावी हो जाते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें बैकफुट पर रखा और हमने उन पर दबाव बनाये रखा। इससे पता चलता है कि हम क्या कर सकते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। इससे पता चलता है कि एक बार आप यदि विरोधी टीम को बैकफुट पर भेज देते हो तो दबाव बनता है और हम उन पर हावी हो सकते हैं।’


https://ift.tt/3kwKevX

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw