Skip to main content

तोक्यो पैरालिंपिक जैवलिन थ्रो: देवेंद्र झाझरिया ने जीता सिल्वर, सुंदर सिंह गुर्जर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

तोक्यो भारत के देवेंद्र झाझरिया ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो- एफ46 में सिल्वर मेडल हासिल किया। सोमवार को तोक्यो ओलिंपिक में उन्होंने 64.35 मीटर भाला फेंककर चांदी का तमगा अपने नाम किया। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 64.01 मीटर भाला फेंका। इसके साथ ही पैरालिंपिक 2020 में भारत के पदकों की संख्या सात हो गई है। झाझरिया ने शुरुआत में सिर्फ 60 मीटर भाला फेंका। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 64.35 मीटर भाला फेंका। इसके साथ ही भारत की पदक की उम्मीद जिंदा हो गई। चौथे और पांचवें थ्रो में भारतीय पैरा-एथीलट का थ्रो फाउल रहा। उनका आखिरी थ्रो 61.23 मीटर का रहा। सुंदर ने भी धीमी शुरुआत की लेकिन अपने पांचवें प्रयास में 64 मीटर को पार किया। वहीं तीसरे भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी अजीत सिंह 8वें स्थान पर रहे।


https://ift.tt/3sWbW97

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw