Skip to main content

रोहित शर्मा आउट हुए तो बवाल हो गया, फैंस भड़के- पूछा गेंद तो विकेट से बाहर जा रही थी

लीड्सचेतेश्वर पुजारा (नाबाद 91) और रोहित शर्मा (59) की शानदार अर्धशतीय पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बना लिए, लेकिन वह अभी भी इंग्लिश टीम से 139 रन पीछे चल रहा है। मौजूदा हालात को देखकर भारत मैच में वापसी करते नजर आ रहा है। इसका सेहरा भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के सिर पर भी बंधता है। अर्धशतक जमा चुके हिटमैन बढ़िया खेल रहे थे, लेकिन 59 रन के निजी स्कोर पर एक फैसले ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अंपायर्स कॉल पर रोहित आउट करार दिए गए। रिव्यू में साफ दिखाई दिया कि विकेट की लाइन में पिच हुई बॉल लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। इम्पैक्ट अंदर था, लेकिन विकेट पर हिट नहीं हो रही थी। थर्ड अंपायर ने सॉफ्ट डिसमिसल को आधार बताते हुए रोहित शर्मा को आउट दिया। फैंस ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया और डीआरएस पर ही सवाल खड़े कर दिए। इंग्लैंड की पहली पारी आज 432 रन बनाकर ऑलआउट हुई और उसने 354 रनों की बढ़त हासिल की। स्टंप्स तक पुजारा 180 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 91 और कप्तान विराट कोहली 94 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिंसन और क्रैग ओवरटोन को अबतक एक-एक विकेट मिला है। इंग्लैंड को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी टीम इंडिया ने संभल कर खेलना शुरू किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की। इस बीच, ओवरटोन ने लोकेश राहुल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। राहुल ने 54 गेंदें खेल आठ रन बनाए। दूसरे सत्र में पुजारा और रोहित ने भारतीय पारी को बखूबी संभाला और दोनों ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की।


https://ift.tt/3mFhSlY

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw