Skip to main content

Mumbai v Oman: ओमान में चमका मुंबई का खिलाड़ी, 75 रनों की पारी खेल मचाई सनसनी

नई दिल्ली यशस्वी जायसवाल (75 रन, 8 चौके, 2 छक्के) की तूफानी अर्धशतकीय पारी और (12 रन देकर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने दूसरी टी20 मैच में ओमान को 18 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी। मंगलवार को मस्कट में खेले गए इस मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर मुंबई () को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ओपनिंग में उतरे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। यशस्वी की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने 6 विकेट पर 162 रन बनाए। जायशवाल की बल्लेबाजी के बाद मुलानी (Shams Mulani) ने अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए मुंबई को गेम में वापसी दिलाई। बल्लेबाजी में जायसवाल को दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज सपॉर्ट नहीं दे सका। ऑलराउंडर अमन खान (Aman Khan) ने 15 गेंदों पर नाबाद 31 रन की पारी खेली जिसमें 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अमन ने अपनी बेहतरीन पारी से मुंबई के स्कोर को 160 के स्कोर तक पहुंचाया। ओमान की टीम 9 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। उसकी ओर से जतिंदर सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। ओमान को सीरीज पर कब्जा करने के लिए एक समय 8 ओवर में 58 रन की जरूरत थी। लेकिन ऑलराउंडर साईराज पाटिल के आउट होने के बाद ओमान की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई। पाटिल को अगले ओवर में आकिब इलियास ने आउट किया। कप्तान मुलानी ने 16 और 18 वें ओवरी में 3 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 2 रन दिए और भारत की जीत सुनिश्चित की। सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 रविवार को खेला जाएगा। संक्षिप्त स्कोर : 20 ओवर में मुंबई 162/6 (यशस्वी जायसवाल 75, अमन खान 31*, कलीमुल्लाह 2/45) 20 ओवर में ओमान 144/9, (जतिंदर सिंह 51, जीशान मकसूद 29, शम्स मुलानी 3/12, सुजीत नायक 2/10)।


https://ift.tt/3kwlrb8

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw