Skip to main content

सामने आया रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल, एक ही ग्रुप में मजबूत मुंबई-कर्नाटक और दिल्ली

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी मानी जाने वाली रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का ऐलान हो चुका है। 5 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन छह शहरों में किया जाएगा। पहले के शेड्यूल के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 16 नवंबर 2021 से 19 फरवरी 2022 तक खेला जाने वाला था। हर टीम को अपने हर मैच से पहले जरूरी पांच दिन के क्वारंटीन में रहना ही होगा। ग्रुप ऑफ डेथ में सितारों से सजी मुंबई, कर्नाटक और दिल्ली है, कई बार की चैंपियन हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तराखंड भी ग्रुप सी में है। पिछले साल की उपविजेता बंगाल को आसान पूल मिला है। ग्रुप बी में बंगाल के साथ विदर्भ, हरियाणा, केरल, त्रिपुरा और राजस्थान है। गतविजेता सौराष्ट्र, तमिलनाडु, रेलवे, जम्मू-कश्मीर और गोवा ग्रुप डी में है। ग्रुप ए भी उतना ही मजेदार है, जहां गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, सर्विसेज और असम जैसी टीम हैं। ग्रुप ई में आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बड़ौदा, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पुद्दुचेरी है। प्लेट ग्रुप की शोभा चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसी टीम बढ़ाएंगी। ग्रुप ए के मैच मुंबई, बी और सी के बेंगलुरु, डी के अहमदाबाद, ई के त्रिवेंद्रम और प्लेट ग्रुप के चेन्नई में होंगे।


https://ift.tt/3mLkdf9

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw