Skip to main content

जो रूट के हैटट्रिक शतक से इंग्लैंड मजबूत, भारत पर ली 345 रनों की भारी भरकम बढ़त

लीड्स शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान जो रूट (121) के बेजोड़ लगातार तीसरे शतक सहित टॉप-4 बल्लेबाजों की धांसू पारियों के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर उसकी बढ़त 345 रनों की हो गई है। एक ओर जहां निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे तो दूसरी ओर जो रूट ने तूफानी बैटिंग से भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर रखा। उन्होंने 165 गेंदों में 14 चौके लगाए, जबकि रोरी बर्न्स ने 61, हसीब हमीद ने 68 और डेविड मलान ने 70 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस तरह मई 2005 के बाद इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने घरेलू मैदान पर 50 से अधिक रन जोड़े। स्टंप्स के समय क्रैग ओवरटन 24 और ओली रॉबिन्सन बिना खाता खोले क्रीज पर थे। यह दोनों तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी की शुरुआत करेंगे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटका। भारत पहली पारी में 78 रन पर सिमट गई थी। रूट का रेकॉर्ड शतक रूट 121 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने 118वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। रूट ने 165 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए। यह सीरीज मेंं उनकी हैटट्रिक सेंचुरी, जबकि भारत के खिलाफ कुल 8वां शतक है। इससे पहले उन्होंने नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 109 रन और लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 180 रनों की पारी खेली थी। पहले सत्र में गिरे दो विकेट इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 120 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह के सत्र में 62 रन जोड़े जिससे लंच तक पहली पारी में उसका स्कोर दो विकेट पर 182 रन हो गया। भारतीय टीम पहली पारी में 78 रन पर सिमट गयी थी। मोहम्मद शमी भारत के चारों तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक दिखे, बाकी अन्य को लगातार दूसरे दिन सीम या स्विंग मूवमेंट का फायदा नहीं मिला। शमी के बाद जडेजा ने झटका विकेट शमी ने ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी करते हुए खेल के पहले घंटे में रोरी बर्न्स (61 रन, छह चौके, एक छक्का) को बोल्ड किया। शमी की शानदार गेंद पर बर्न्स ने कवर ड्राइव खेलने का प्रयास किया, पर यह दनदनाते हुए उनके ऑफ स्टंप उखाड़ गयी। इस तरह बर्न्स और हसीब हमीद के बीच पहले विकेट की 135 रन की भागीदारी का अंत हुआ। भारत को दूसरा विकेट रविंद्र जडेजा ने दिलाया जिन्होंने दिन के अपने पहले ही ओवर में हमीद (195 गेंद में 68 रन, 12 चौके) को बोल्ड किया। बाएं हाथ के स्पिनर ने अपनी खूबसूरत गेंद पर क्रीज पर जमे हुए हमीद का बड़ा विकेट झटका और यह जडेजा का सीरीज में पहला विकेट भी था। यूं मिला तीसरा विकेट लॉर्ड्स पर यादगार जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की गेंदों पर कई बाउंड्री लगी। दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 116 रन बनाए और एकमात्र विकेट डेविड मलान (70 रन, 11 चौके) के रूप में गंवाया। सिराज (86 रन देकर दो विकेट) की फुल लेंथ गेंद मलान के बल्ले का किनारा चूमती हुई विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गयी जिस पर भारतीय खिलाड़ियों की कैच की अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। यहां गेंदबाज के कहने पर कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लिया और भारत को तीसरा विकेट मिल गया। शमी ने बेयरस्टो को आउट कर दी बड़ी राहततीसरे सत्र में मेजबानों ने 125 रन जोड़े जिसमें शमी ने जॉनी बेयरस्टो का विकेट झटककर भारत को चौथी सफलता दिलायी। कोहली ने बेयरस्टो का यह शानदार कैच लपका जिन्होंने अपनी 29 रन की पारी के दौरान जडेजा (88 रन देकर दो विकेट) की मिडिल स्टंप गेंद को उठाकर मिडविकेट पर छक्का लगाया था। शमी ने फिर जोस बटलर (07) को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया जो उनकी गेंद पर चौका लगाने के बाद इशांत को कैच देकर पवेलियन पहुंचे। बुमराह ने 383 रन पर रूट को बोल्ड किया और मोईन अली दो गेंद खेलने के बाद खाता खोले बिना इसी स्कोर पर आउट हो गए जिन्हें जडेजा ने कैच आउट कराया। सिराज ने सैम करन (15) को आउट कर अपना दूसरा विकेट झटका। इससे पहले रूट अपनी ‘मास्टरस्ट्रोक’ पारी के दौरान एक समय ‘रन अ बॉल’ रन बना रहे थे, उन्होंने शमी की आफ स्टंप के बाहर जाती शार्ट लेंथ गेंद को चौके के लिए भेजकर महज 57 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें दूसरे छोर पर मलान से पूरा सहयोग मिला। तीन साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे मलान अच्छी लय में थे और क्रीज पर जम गए थे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 189 गेंद में 139 रन की भागीदारी के दौरान दर्शकों के लिए कई दर्शनीय शॉट खेले।


https://ift.tt/2WxbAKa

Comments

Related Posts

Dylan Larkin Trade Speculation: Bruins’ bid reportedly blocked by no-trade list; search for center continues

Boston Bruins reportedly made a trade offer to acquire Dylan Larkin from the Detroit Red Wings. The offer was rejected, with speculations suggesting Larkin's preference for a fresh start elsewhere. Larkin provided a list of teams he is willing to join, excluding the Bruins. Meanwhile, the Bruins are focused on strengthening their center position for upcoming competitions. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/0jXpnwl

Shelton’s Selective Brand Fortune: Slim deals power wealth beyond $15m prize money; net worth seen at $4m–$8m

Ben Shelton's net worth is estimated between four and eight million dollars. He has secured lucrative brand deals with Rolex and On Running. These partnerships are strategically chosen for authenticity and long-term growth. Shelton's career prize money has already surpassed fifteen million dollars. His marketability stems from athletic skill, youth, and personality. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/lh6AXHE

'Abhishek was also taking a little time': Pujara explains why Samson struggled in 3rd T20I

Cheteshwar Pujara said Sanju Samson’s early dismissal for three in the third T20I against West Indies resulted from failing to read the pitch properly and accelerating too soon. He also praised Ishan Kishan for his effective role at No. 3, highlighting his ability to maximise the Powerplay and contribute valuable quick runs. India won by 14 runs, taking a 2-1 series lead. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/yOJV1AL

Hope's ton, Paul's five-for sink India; West Indies level series in Hyderabad

Paul led the West Indies bowling effort, taking five wickets for 41 runs in his four overs to help seal the win. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/6QYaLB8

How Cristiano Ronaldo Obtained UAE Golden Visa Despite Living and Playing for Saudi

Cristiano Ronaldo received the UAE Golden Visa in 2020, years before moving to Saudi Arabia’s Al-Nassr. Recognised for his achievements as an elite athlete, he qualified without needing to invest in Dubai property or establish a business. The programme’s long-term residency benefits explain how Ronaldo can continue living and playing in Saudi Arabia while maintaining ties with the neighbouring Emirates. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/XynsY8C