Skip to main content

आखिरी ओवर में चाहिए थे 6 रन, रिचर्ड नगारवा ने जिम्बाब्वे को आयरलैंड पर दिलाई 3 रनों की रोमांचक जीत

डबलिनजिम्बाब्वे ने आयरलैंड को पहले टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में 3 रनों से हरा दिया। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा। उन्होंने आखिरी ओवर में महज 2 रन खर्च किए, जबकि आयरलैंड को जीत के लिए महज 6 रन ही चाहिए थे। इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 117 रन बनाए थे, जबवा में आयरलैंड 9 विकेट पर 115 रन ही बना सका। ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच आयरलैंड को जीत के लिए चाहिए थे 6 गेंदों में 6 रन। सिमी सिंह और मैक्कार्थी क्रीज पर थे। नगारवा की पहली और दूसरी गेंद पर सिमी सिंह रन नहीं बनाए, जबकि तीसरी गेंद पर सिंगल चुराया। चौथी गेंद पर नगारवा ने मैक्कार्थी को बोल्ड कर दिया, जबकि 5वीं गेंद पर यंग रन आउट हुए। छठी गेंद पर जीत के लिए 3 रन चाहिए था, लेकिन सिमी सिंह सिर्फ एक रन ही बना पाए। डब्लिन में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। उसके गेंदबाजों ने 5 रन पर दो विकेट झटकते हुए अच्छी शुरुआत भी दी, लेकिन चकाब्वा ने 28 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का ठोकते हुए 47 रन बना डाले, जबकि दूसरे छोर पर अन्य बल्लेबाज छोटी, लेकिन अहम पारियां खेलते रहे। रिजल्ट यह रहा कि जिम्बाब्वे 7 विकेट पर 117 रनों तक पहुंच गया। क्रैग यंग और सिमी सिंह ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बैटिंग करने उतरी आयरलैंड को ओपनर पॉल स्टर्लिंग (24) और केविन ओब्रायन (25) ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद सिमी सिंह (28) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रियान बर्ल ने सबसे अधिक 3, जबकि मासकाद्जा और ल्यूक ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले।


https://ift.tt/2WnZlQp

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw