Skip to main content

बेयरस्टो ने गोलकीपर की तरह पकड़ा कैच, गेंदबाज के साथ राहुल भी रह गए हैरान

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड (IND v ENG 3rd Test) के बीच जारी हेडिंग्ले टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 215 रन बनाए। हालांकि टीम इंडिया मेजबानों के पहली पारी में बनाए गए 432 रन से 139 रन पीछे है। शुरआती दो दिन इंग्लैंड के नाम रहने के बाद तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ओपनर रोहित शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए वहीं चेतेश्वर पुजारा 91 रन पर नाबाद हैं। कप्तान विराट कोहली 45 रन पर नाबाद हैं। ओपनर केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट राहुल के रूप में 34 रन के कुल स्कोर पर गंवाया था। राहुल को क्रेग ओवर्टन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने शानदार कैच लपका। तेज गेंदबाज ओवर्टन (Craig Overton) ने भारतीय पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पटकी। राहुल ने पैर आगे निकालकर उसे रोकना चाहा लेकिन ये आउट स्विंगर गेंद राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में काफी तेजी से गई। गेंद पहली स्लिप और दूसरी स्लिप के बीच में थी और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने बिना समय गंवाए अपनी बायीं ओर हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से कैच को लपक लिया। एक समय ऐसा लगा जैसे फुटबॉल में गोलकीपर ने गोल होने से रोक लिया हो। बेयरस्टो के इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारत ने अभी तक 80 ओवर खेल लिए हैं और इंग्लैंड शनिवार की सुबह नयी गेंद के साथ उतरेगा। ऐसे में पहला सत्र भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। पुजारा ने अपनी हालिया बल्लेबाजी शैली के विपरीत ढीली गेंदों पर कुछ करारे शॉट लगाकर आकर्षक शुरुआत की। उन्होंने जेम्स एंडरसन पर मिडविकेट क्षेत्र में चौका लगाकर खाता खोला और फिर क्रेग ओवरटन (35 रन देकर एक विकेट) पर फ्लिक करके पुराने पुजारा की झलक दिखायी। उनके लेट कट और ड्राइव भी दर्शनीय थे। पुजारा ने ओवरटन पर स्क्वायर लेग क्षेत्र में चौका लगाकर अपना 30वां और 12 पारी के बाद पहला अर्धशतक पूरा किया।


https://ift.tt/3jpna2K

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

Rohit ‘deliberately underperforming’ under Gill? India legend fires back

India's openers struggled in their first ODI against Australia, with Rohit Sharma scoring eight and Virat Kohli a duck. Speculation arose on social media about deliberate underperformance to challenge new captain Shubman Gill. However, Sunil Gavaskar dismissed these theories, emphasizing that players wouldn't risk their careers and highlighting the benefit of experienced leaders for Gill. from Sports News: Cricket Live Scores, Latest Sports News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/sLtC1jF

दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया ऋषभ पंत का विकल्प, लगाता है 'स्पाइडरमैन' से भी लंबी छलांग

Rishabh Pant Replacement IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेलेंगे। पिछले साल के अंत में उनके एक्सिडेंट के बाद से ही दिल्ली की टीम विकेटकीपिंग में पंत का विकल्प ढूंढ रही है। अब जाकर उनकी खोज पूरी होती दिख रही है। https://ift.tt/D3OaT6i

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

RR vs LSG Highlights: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चौथी जीत हासिल कर ली है। केएल राहुल की टीम ने टेबल में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में हराया। राजस्थान की यह इस सीजन दूसरी ही हार है। लेकिन वह टेबल में टॉप पर बरकरार है। https://ift.tt/UdpuMSi

आज कैसा होगा मौसम, बैट्समैन या बोलर्स, किसका पलड़ा भारी, क्या कहती है ईडन गार्डंस की पिच

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: पिछले कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन से प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जगाए कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर आज राजस्थान रॉयल्स से होनी है। https://ift.tt/bvDfV0E