Skip to main content

ऑस्ट्रेलिया पर जीत पक्की? रहाणे का यह करिश्माई संयोग तो कर रहा यही भविष्यवाणी

मेलबर्नभारतीय टीम के कप्तान अंजिक्य रहाणे की आकर्षक शतकीय पारी का रन आउट के साथ निराशाजनक अंत होने से ऑस्ट्रेलिया को वापसी का मौका मिला है, लेकिन इसके बावजूद एक खास बात है जो भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश नहीं होने देगी। वह बात है कि रहाणे के शतक की। दरअसल, इस बल्लेबाज ने जब भी सैकड़ा जड़ा भारत को कभी हार नहीं मिली है। अभी तक की बात करें तो भारत दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर 131 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 195 रन के जवाब में भारतीय पारी तीसरे दिन लंच से ठीक पहले समाप्त हुई। भारत ने सुबह पांच विकेट पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया और इस तरह से तीसरे दिन पहले सत्र में केवल 49 रन जोड़े और इस बीच अपने बाकी बचे पांचों विकेट गंवाए। पहली बार टेस्ट में हुए रन आउट रहाणे ने 112 रन बनाए जबकि रविंद्र जडेजा ने 57 रन की पारी खेली जो उनका टेस्ट क्रिकेट में 15वां अर्धशतक है। इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। रहाणे की शानदार पारी का अंत रन आउट होने से हुआ। वह टेस्ट मैचों में पहली बार रन आउट हुए। उन्होंने 223 गेंदें खेली तथा 12 चौके लगाए। जडेजा उन्हें रन लेने के लिए आवाज लगायी थी जबकि तब रन लेना खतरे से खाली नहीं था और आखिर में भारतीय कप्तान को पविलियन लौटना पड़ा। 11 शतक, 7 में जीत, 3 ड्रॉअजिंक्य रहाणे ने इस मैच में टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा है। इससे पहले यानी 11 शतकों में भारत ने 7 (एक मैच की दोनों पारियों में शतक था, तकनीकी तौर पर 7 मैच और 8 शतक) जीते, जबकि 3 ड्रॉ रहे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद बनाए रखनी होगी कि रहाणे का यह लकी चार्म एक बार फिर भारत के काम आएगा। जानिए रहाणे के किस टेस्ट शतक में क्या हुआ...
  • 118 रन: vs न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन (मैच ड्रॉ)
  • 103 रन: vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स (भारत जीता)
  • 147 रन: vs ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न (मैच ड्रॉ)
  • 126 रन: vs श्रीलंका, कोलंबो (भारत जीता)
  • 127 & 100* : vs साउथ अफ्रीका, दिल्ली (भारत जीता)
  • 108* रन: vs वेस्टइंडीज, किंगस्टन (मैच ड्रॉ)
  • 188 रन: vs न्यूजीलैंड, इंदौर (भारत जीता)
  • 132 रन: vs श्रीलंका, कोलंबो (भारत जीता)
  • 102 रन: vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (भारत जीता)
  • 115 रन: vs साउथ अफ्रीका, रांची (भारत जीता)


https://ift.tt/3htrStJ

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw