Skip to main content

अश्विन की वाइफ ने कहा, '10 साल में अश्विन की आंखों में नहीं देखी इतनी चमक'

नई दिल्ली भारतीय ऑफ स्पिनर मेलबर्न में टीम इंडिया की जीत के बाद काफी खुश हैं। उनकी पत्नी पृथ्वी अश्विन का कहना है कि उन्होंने अश्विन को इतना खुश कभी पहले नहीं देखा। भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावसकर सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया। ऐडिलेड में टीम इंडिया को जिस तरह से हार मिली उसके बाद मेलबर्न की जीत ने भारतीय टीम का हौसला काफी बढ़ाया होगा। भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में सटीक गेंदबाजी की। दोनों पारियों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 200 के पार नहीं जाने दिया। भारतीय टीम के चोटी के स्पिनर अश्विन ने मैच में पांच विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। आर अश्विन ने मैच के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के ऑर्नस बोर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'जब आपकी कमर दीवार से लगी हो तो कमर टिकाकर दीवार के सपॉर्ट को इन्जॉय कीजिए। पूरी टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया यह एक शानदार जीत थी।' इस फोटो में उन्होंने मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और रविंद्र जडेजा को टैग किया है। तस्वीर को पृथ्वी अश्विन ने शेयर किया। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'अश्विन ने कई टेस्ट मैच खेले और जीते हैं। मैंने हर मैच के बाद उन्हें देखा है या उनसे बात की है। लेकिन मैंने उन्हें इतना खुश, संतुष्ट और रिलैक्स (क्या मैं ऐसा कह सकती हूं) नहीं देखा। बीते 10 साल में इतनी मुस्कुराहट के साथ उनकी आंखों में इतनी चमक मुझे कभी नहीं दिखाई दी।' अश्विन ने इस मैच में पांच विकेट लिए। अश्विन के लिए ऑस्ट्रेलिया के बीता दौरा बहुत अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक 10 विकेट लिए हैं।


https://ift.tt/34SalX0

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw