Skip to main content

महज 29 रन की पारी में भी रेकॉर्ड बना गए ऋषभ पंत, विवियन रिचर्ड्स के क्लब में हुए शामिल

मेलबर्नभारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज () ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट (AUS vs IND ) की पहली पारी में 40 गेंदों का सामना किया और 29 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान 25वां रन बनाते ही वह एक खास रेकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए। दरअसल, यह लगातार 8वीं पारी थी, जब पंत ऑस्टेलिया में 25 या उससे अधिक रन बनाने में सफल रहे। ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बने, जबकि ओवरऑल चौथे बल्लेबाज। ऋषभ पंत इसके साथ ही खास रेकॉर्ड लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट फॉर्मेट में ऐसा करने वाले महज 3 ही बल्लेबाज रहे हैं। इंग्लैंड के महान बल्लेबाज वैली हेमंड, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और भारत के रुसी सुर्ती ही ऐसा कर सके थे। ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पिछली 8 पारियों में क्रमश 25, 28, 36, 30, 39, 33, 159* और 29 रन बनाए हैं। इस मैच में उन्हें मिशेल स्टार्क ने विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया। पंत ने 40 गेंदों का सामना किया, जबकि 3 चौके लगाए। उल्लेखनीय है कि एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार मिली थी। उसके बाद ऋद्धिमान साहा को बाहर रखा गया और पंत को मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।


https://ift.tt/3nQLWZy

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw