Skip to main content

सैग में भारतीय ताइक्वांडो टीम को मौका मिलने की उम्मीद

नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के दखल के बाद भारतीय टीम की अगले महीने नेपाल में होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है। आईओसी ने इन खेलों के आयोजकों से भारत को भाग लेने की अनुमति देने को कहा है। नेपाल ओलिंपिक समिति ने 23 नवंबर को इन खेलों के लिए भारत की तीरंदाजी, ताइक्वांडो और कराटे की टीमों के भाग लेने पर रोक लगा दी थी। नेपाल का कहना है कि इन खेलों के राष्ट्रीय महासंघ को विश्व निकाय द्वारा निलंबित किया गया है और उन्हें राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति द्वारा मान्यता भी नहीं मिली है। ताइक्वांडो की वैश्विक इकाई ‘विश्व ताइक्वांडो (डब्ल्यूटी)’ ने आयोजकों से एक विशेष विचार के तहत भारतीय टीम को इन खेलों में भाग लेने की अनुमति देने को कहा है। डब्ल्यूटी के सदस्य संबंध और विकास वरिष्ठ निदेशक जोंगकांग सेओ ने आयोजकों को लिखे पत्र में कहा, ‘यह सच है कि भारतीय ताइक्वांडो महासंघ (टीएफआई) को संचालन के मुद्दे पर डब्ल्यूटी ने निलंबित किया है। भारतीय ओलिंपिक समिति और डब्ल्यूटी द्वारा गठित अंतरिम इकाई हालांकि मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में के लिए खिलाड़ियों के चयन का ध्यान रखती है।’ पढ़ें, डब्ल्यूटी का समर्थन करते हुए आईओसी के एनओसी संबंध विभाग के प्रमुख जेरोम पाइवे ने मंगलवार को नेपाल ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष जीवन श्रेष्ठा से एक से नौ दिसंबर तक होने वाले खेलों में भारतीय टीम की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। पोइवे ने अपने पत्र में लिखा, ‘हम डब्ल्यूटी के विचारों का पूरा समर्थन करते हैं। आपके एनओसी और आयोजन समिति से गुजारिश है कि डब्ल्यूटी के निर्देशों के मुताबिक भारत को भाग लेने का मौका दें।’


https://ift.tt/2KWFHSs

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw