Skip to main content

सचिन, लक्ष्मण फिर क्रिकेट सलाहकार समिति में!

कोलकातादिग्गज और वीवीएस लक्ष्मण क्रिकेट सलाहकार समिति () में वापसी करने को तैयार हैं। इस समिति का गठन आज (शनिवार) होना है। हितों के टकराव के आरोपों के बाद दोनों ने अपने-अपने पद छोड़ दिए थे। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सचिन और लक्ष्मण सीएसी में लौटेंगे जिन्होंने जुलाई में खुद को इससे अलग कर लिया था। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष तब सीएसी के तीसरे सदस्य थे। गांगुली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिन्हें उस समय भारत का अगला कोच चुनने का काम सौंपा गया था। पढ़ें, बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि सचिन और लक्ष्मण के सीएसी में वापस आने की पूरी संभावना है। गांगुली के नेतृत्व में रविवार को मुंबई में बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित होनी है, जबकि एपेक्स काउंसिल की बैठक शनिवार को है। सूत्र ने कहा, 'समिति का गठन एपेक्स काउंसिल की बैठक में किया जाएगा। सीएसी चयन समिति से भी बात करेगी।' बीसीसीआई के एथिक्स अफसर डी के जैन के समक्ष हितों के टकराव की शिकायत के बाद सचिन, लक्ष्मण और गांगुली वाली सीएसी सवालों के घेरे में आ गई थी।


https://ift.tt/2OVjcyt

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw