Skip to main content

जानें, चैंपियन कोहली को सताता है किस बात का डर

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने अपने करियर में ज्यादा नाकामियां और उतार-चढ़ाव नहीं देखे हैं, लेकिन उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि वह इनसे प्रभावित नहीं होते। इसका हालिया उदाहरण भारत का इंग्लैंड में वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में हारना रहा जिसमें टीम को न्यू जीलैंड ने 18 रन से शिकस्त दी। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल में उसने टेस्ट में भी वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को मात दी। पढ़ें, नाकामी से होते हैं प्रभावितकोहली ने एक पत्रिका के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘क्या मैं नाकामियों से प्रभावित होता हूं.. हां, होता हूं। हर कोई होता है। अंत में मैं एक बात जानता हूं कि टीम को मेरी जरूरत है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मुझे लग रहा था कि मैं नॉटआउट लौटूंगा और अपनी टीम को इस मुश्किल दौर से निकाल कर लाऊंगा लेकिन हो सकता है कि वह मेरा अहंभाव हो क्योंकि आप भविष्यवाणी कैसे कर सकते हैं। आपके अंदर सिर्फ मजबूत अहसास हो सकते हैं या फिर इस तरह का कुछ करने की प्रबल इच्छाशक्ति।’ छोड़ना चाहते हैं विरासतवनडे और टेस्ट क्रिकेट में क्रमश: 11,500 और 7,202 रन बनाने वाले कोहली अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं, जिसका अनुसरण आने वाले लोग करें। उन्होंने कहा, ‘मुझे हारना पसंद नहीं है। मैं बाहर आकर यह नहीं कहना चाहता कि मैं ऐसा कर सकता था। हम उस तरह की विरासत छोड़ना चाहते हैं कि आने वाले क्रिकेटर कहें कि हमें इस तरह से खेलना है।’ मैदान पर देना चाहता हूं सबविराट ने कहा, 'जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं तो यह मेरे लिए खुशकिस्मती की बात होती है। जब मैं अपने खेल के बाद बाहर आता हूं तो मैं पूरी तरह थका हुआ होना चाहता हूं।'


https://ift.tt/2OQjBlI

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw