Skip to main content

स्मिथ ने दिया शाह के '7' वाले इशारे का जवाब

एडिलेडलेग स्पिनर के उंगलियों से '7' वाले इशारे ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज को इस पाकिस्तानी गेंदबाज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। यासिर ने ब्रिसबेन में सीरीज के पहले टेस्ट में स्मिथ का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए अपनी उंगलियां से '7' बनाकर ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया था। इसका मतलब यह था कि खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्होंने इस बल्लेबाज को सातवीं बार पविलियन भेजा। पूर्व कप्तान स्मिथ से मंगलवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अब इस गेंदबाज के खिलाफ सतर्क रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘यह (यासिर के 7 उंगली दिखाने) मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा प्रेरित करेगा कि मैं इस गेंदबाज के खिलाफ आउट नहीं हो जाऊं। मैं उनके खिलाफ ज्यादा अनुशासन से खेलूंगा।’ पढ़ें, उन्होंने हालांकि यासिर की उपलब्धि को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘यह दिलचस्प है। उन्होंने मुझे ऐसे समय आउट किया है जब मैं क्रीज पर नया था और तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। दो बार शायद मैं दूसरी पारी में आउट हुआ हूं जहां मैं थोड़ा बेपरवाह हो कर खेल रहा था। मैं इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं।’ ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और पांच रन से जीत हासिल कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। पाकिस्तान ने पहली पारी में 240 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद पहली पारी में 540 रन बनाकर 340 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान की दूसरी पारी चौथे दिन 335 रन पर सिमट गई।


https://ift.tt/2QWNcN0

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw