Skip to main content

गेल का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे

जोहानिसबर्गवेस्ट इंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह भारत के खिलाफ अगले महीने तीन एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे और इसके बजाय 2020 की अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वेस्ट इंडीज को भारत में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे खेलने हैं। गेल का टी20 मैचों में खेलना भी संदिग्ध है। गेल ने कहा, ‘वेस्ट इंडीज ने मुझे वनडे में खेलने के लिए बुलाया है लेकिन मैं नहीं खेल पाऊंगा। वे (चयनकर्ता) चाहते हैं कि मैं युवाओं के साथ खेलूं लेकिन इस साल मैं विश्राम लेने जा रहा हूं।’ गेल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं बिग बैश खेलने भी नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आगे मैं कहां क्रिकेट खेलूंगा। मैं नहीं जानता कि बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में मेरा नाम कैसे पहुंच गया। मेरा नाम एक टीम में था और मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ।’ एमएसएल में इस सीजन स्टार्स और गेल दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने सभी छह मैच हार गई। आखिरी मैच में गेल ने 54 रन जरूर बनाए थे लेकिन इससे पहले की पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 47 रन ही निकले थे।


https://ift.tt/2qQ9fdv

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw