Skip to main content

सही लाइन से गेंदबाजी करना कारगर: कॉर्नवॉल

लखनऊअफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में सात विकेट झटकने वाले वेस्ट इंडीज के ऑफ स्पिनर ने कहा कि उन्हें सही लाइन से गेंदबाजी करने के कारण सफलता मिली। कॉर्नवॉल ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सही लाइन से गेंदबाजी करने से ही उन्हें सात विकेट लेने में कामयाबी मिली। अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट में 75 रन देकर सात विकेट झटकने वाले इस ऑफ स्पिनर ने कहा कि कप्तान जेसन होल्डर ने उनसे कहा था कि लंच से पहले उन्हें अफगानिस्तान के कुछ विकेट लेने हैं। इस कामयाबी में चुस्त फील्डिंग से भी खासी मदद मिली। इस साल भारत के खिलाफ अपने पहला टेस्ट खेलने वाले कॉर्नवॉल ने कहा, ‘पदार्पण टेस्ट से अब तक मेरी गेंदबाजी में ज्यादा कुछ नहीं बदला है।’ पढ़ें, उधर, अफगान पारी में सर्वाधिक 34 रन बनाने वाले अमीर हमजा ने कहा कि जब वह आठवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए थे, तब तक विकेट काफी धीमा हो चुका था। इसलिए उन्होंने सीधे बल्ले से खेलने की रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा, ‘अफगान बल्लेबाजों ने कुछ गलतियां कीं। लंच के बाद गेंद काफी उछाल और टर्न ले रही थी। कोच ने हमसे कहा कि हम छोटी—छोटी साझीदारी करके पारी को आगे बढ़ायें। हमने वही ही कोशिश की।’ पढ़ें, हमजा ने कहा कि कॉर्नवॉल की आर्म बॉल काफी मारक थी। उनकी लम्बाई की वजह से उनकी गेंद को काफी उछाल भी मिल रहा था। उन्होंने कहा, ‘हम मैच के दूसरे दिन स्थितियों को अपने माफिक करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर हम टॉस जीतते तो भी बल्लेबाजी ही चुनते।’


https://ift.tt/34tdD0P

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw