Skip to main content

विंडीज टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे चोटिल धवन?

प्रसाद आरएस, सूरतदिल्ली के ओपनर सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टी20 टूर्नमेंट से बाहर हो गए हैं। वह महाराष्ट्र के खिलाफ मैच के दौरान घुटने में लगी चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके जिसके बाद यह फैसला लिया गया। ऐसे में लग रहा है कि वह भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 6 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा झटका है क्योंकि हम उम्मीद कर रहे थे कि 4-5 दिनों में वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। वह फिटनेस का आकलन करने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में बेंगलुरु की नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) रवाना होने से पहले दिल्ली लौटेंगे।' पढ़ें, 33 वर्षीय धवन ने महाराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी20 मैच के दौरान क्रीज पर वापसी के डाइव लगाई थी, जिसके कारण उन्हें चोट लग गई। बल्लेबाजी पैड से लकड़ी का एक छोटा टुकड़ा उनके बाएं घुटने में लगा और बाद में 20 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। 58 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके धवन ने 21 नवंबर को ट्विटर पर कुछ फोटो भी शेयर किए थे जिसमें उनका चोटिल घुटना भी नजर आ रहा था। दिल्ली को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी कमी खलेगी, जो इस टूर्नमेंट में हरियाणा के खिलाफ मुकाबले से पहले यहां पहुंचे। सूत्रों ने कहा, 'नवदीप सैनी ग्रोइन एरिया में मांसपेशियों के खिंचाव से उबर रहे थे और आखिरी मैच से पहले ही टीम में लौटे। हालांकि, वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और टूर्नमेंट में शेष किसी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।'


https://ift.tt/2Diec1h

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw