Skip to main content

धोनी के भविष्य को लेकर सार्वजनिक चर्चा नहीं'

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने कहा कि के भविष्य पर फैसला करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि धोनी के भविष्य पर कुछ महीनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। इस बारे में जब गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या होता है। सभी कुछ स्पष्ट है लेकिन कुछ बातों पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी।’ धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। पढ़ें, 38 साल के धोनी के इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। उनकी वापसी पर कभी टीम के कोच रवि शास्त्री अभी और इंतजार की बात कहते हैं तो कभी मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद कहते हैं कि वह धोनी से आगे का सोच रहे हैं। धोनी से उनके इस लंबे आराम पर जवाब मांगा गया था तो उन्होंने हाल में कहा कि इस पर उनसे जनवरी तक कुछ मत पूछिए। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 दिलाने वाले धोनी जुलाई के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। वह इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 के बाद से ही टीम से बाहर हैं और वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं गए और इसके बाद साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह नहीं खेले थे।


https://ift.tt/2rDhR7p

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw