Skip to main content

IPL 2021: पंजाब के बोलर्स ने किया कमाल, हैदराबाद को रोमांचक मैच में 5 रन से हराया

शारजाह पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के रोमांचक मुकाबले में रवि बिश्नोई (3/24) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रनों से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम जेसन होल्डर के 29 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 120 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से बिश्नोई के अलावा मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने डेविड वॉर्नर (2) कप्तान केन विलम्सन (1) और मनीष पांडे (13) के विकेट कुल 32 के योग्य पर गंवाए। इसके बाद बिश्नोई ने केदार जाधव (12) को बोल्ड कर हैदराबाद को चौथा झटका दिया। इसके बाद बिश्नोई ने अबदुल समाद (1) को आउट कर हैदराबाद की पारी पूरी तरह लड़खड़ा दी। इसके बाद ऋद्धिमान साहा और जेसन होल्डर ने हैदराबाद की पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 32 रन जोरे। हालांकि साहा तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए और यह साझेदारी टुट गई साहा ने 37 गेंदों पर एक चौके की मदद से 31 रन बनाए फिर राशिद खान (3) सातवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। हैदराबाद की पारी में भुवनेश्वर कुमार तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने कुल 27 के योग पर कप्तान लोकेश राहुल (21) और मयंक अग्रवाल (5) के विकेट गंवाए। इसके बाद क्रिस गेल और एडन माक्रम ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई पर गेल ज्यादा देर नहीं टिक सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए। माक्रम ने 32 गेंदो में 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। पंजाब की पारी में निकोलस पूरन आठ, दीपक हुड्डा 13 और ने नेथन एलिस 12 रन बानाए, जबकि हरप्रीत बरार 18 और शमी खाता खोले बिना नाबाद रहे। हैदराबाद कि ओर से जेसन होल्डर ने तीन, जबकि खलील अहमद, संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान और अबदुल समाद ने एक-एक विकेट लिया।


https://ift.tt/39F78wa

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

Rohit ‘deliberately underperforming’ under Gill? India legend fires back

India's openers struggled in their first ODI against Australia, with Rohit Sharma scoring eight and Virat Kohli a duck. Speculation arose on social media about deliberate underperformance to challenge new captain Shubman Gill. However, Sunil Gavaskar dismissed these theories, emphasizing that players wouldn't risk their careers and highlighting the benefit of experienced leaders for Gill. from Sports News: Cricket Live Scores, Latest Sports News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/sLtC1jF

दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया ऋषभ पंत का विकल्प, लगाता है 'स्पाइडरमैन' से भी लंबी छलांग

Rishabh Pant Replacement IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेलेंगे। पिछले साल के अंत में उनके एक्सिडेंट के बाद से ही दिल्ली की टीम विकेटकीपिंग में पंत का विकल्प ढूंढ रही है। अब जाकर उनकी खोज पूरी होती दिख रही है। https://ift.tt/D3OaT6i

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

RR vs LSG Highlights: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चौथी जीत हासिल कर ली है। केएल राहुल की टीम ने टेबल में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में हराया। राजस्थान की यह इस सीजन दूसरी ही हार है। लेकिन वह टेबल में टॉप पर बरकरार है। https://ift.tt/UdpuMSi

आज कैसा होगा मौसम, बैट्समैन या बोलर्स, किसका पलड़ा भारी, क्या कहती है ईडन गार्डंस की पिच

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: पिछले कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन से प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जगाए कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर आज राजस्थान रॉयल्स से होनी है। https://ift.tt/bvDfV0E