Skip to main content

टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ: सनराइजर्स के कप्तान विलियमसन

दुबई राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मुकाबले में सोमवार को सात विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियमसन () ने कहा कि टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। हैदराबाद ने 165 रन की लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर 10 मैचों में सत्र की दूसरी जीत दर्ज की। टीम के लिए पहला मैच खेल रहे जेसन रॉय (Jason Roya) ने 60 (42 गेंद में) और विलियमसन (Kane Williamson) ने नाबाद 51 (41 गेंद) रन की पारी खेली। विलियमसन (Williamson) ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘आखिरकार कुछ अच्छा महसूस हो रहा है। हम कह सकते हैं कि हमारे प्रदर्शन में सुधार हुआ है। आज खिलाड़ियों की भूमिकाएं पहले से तय कर दी गई थी। मैं युवा खिलाड़ियों को प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता था।’ विलियमसन ने मैच में वापसी के लिए अपने गेंदबाजों की सराहना करने के साथ रॉय की पारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान की पारी में अंतिम दो ओवर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। संजू (सैमसन) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन हमने भी उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोकने में सफल रहे जिसे हासिल किया जा सकता था।’’ उन्होंने कहा, ‘रॉय (Roy) ने टीम में ऊर्जा का संचार किया। उसने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था लेकिन वह खेलने के लिए हमेशा से तैयार थे।’ मैन ऑफ द मैच रॉय टीम के लिए अपने पहले मैच में अर्धशतक लगाकर खुश है। उन्होंने कहा, ‘मैं काफी खुश हूं, मैं इस मौके के लिए सनराइजर्स (हैदराबाद) का शुक्रगुजार हूं। मैं भले ही खेल नहीं रहा था लेकिन नेट सत्र में लगातार कड़ी मेहनत कर रहा था। इस पुरस्कार के लिए आभार। हमने आज अच्छा प्रदर्शन किया। लक्ष्य हासिल करने की खुशी है।’ उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए एक मुश्किल टूर्नामेंट रहा है लेकिन आज हमने एक बड़े लक्ष्य का पीछा किया जो कि शानदार है।’ मैच में 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उनकी टीम आखिरी ओवरों में और 10-20 रन बना सकती थी। उन्होंने कहा, ‘हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था क्योंकि विकेट पर गेंद थोड़ा रुक कर आ रही थी और वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। हां, हम 10 या 20 रन और बना सकते थे। आप कह सकते है कि हमारी पारी के आखिरी ओवरों में बड़ा अंतर पैदा हुआ।’ राजस्थान की टीम आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 11 रन बना सकी थी। सैमसन से कहा कि टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में ध्यान देने की जरूरत है। हमें हर गेंद पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा हमें अपने खेल के स्तर को ऊंचा करना होगा।’


https://ift.tt/2XWmTfX

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

Rohit ‘deliberately underperforming’ under Gill? India legend fires back

India's openers struggled in their first ODI against Australia, with Rohit Sharma scoring eight and Virat Kohli a duck. Speculation arose on social media about deliberate underperformance to challenge new captain Shubman Gill. However, Sunil Gavaskar dismissed these theories, emphasizing that players wouldn't risk their careers and highlighting the benefit of experienced leaders for Gill. from Sports News: Cricket Live Scores, Latest Sports News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/sLtC1jF

दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया ऋषभ पंत का विकल्प, लगाता है 'स्पाइडरमैन' से भी लंबी छलांग

Rishabh Pant Replacement IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेलेंगे। पिछले साल के अंत में उनके एक्सिडेंट के बाद से ही दिल्ली की टीम विकेटकीपिंग में पंत का विकल्प ढूंढ रही है। अब जाकर उनकी खोज पूरी होती दिख रही है। https://ift.tt/D3OaT6i

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के मुंह से हासिल की जीत, थमा राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ

RR vs LSG Highlights: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चौथी जीत हासिल कर ली है। केएल राहुल की टीम ने टेबल में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में हराया। राजस्थान की यह इस सीजन दूसरी ही हार है। लेकिन वह टेबल में टॉप पर बरकरार है। https://ift.tt/UdpuMSi

आज कैसा होगा मौसम, बैट्समैन या बोलर्स, किसका पलड़ा भारी, क्या कहती है ईडन गार्डंस की पिच

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: पिछले कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन से प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जगाए कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर आज राजस्थान रॉयल्स से होनी है। https://ift.tt/bvDfV0E