Skip to main content

अब CSK की परीक्षा लेने उतरेगी KKR, धोनी सेना को परेशान कर सकते हैं कोलकाता के स्पिनर्स

अबुधाबीवरूण चक्रवर्ती को मिलने वाला अतिरिक्त उछाल और अलग कोण से गेंदबाजी करने की क्षमता रविवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। यूएई में आईपीएल के बहाल होने के बाद सुपरकिंग्स और नाइट राइडर्स दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दोनों ही टीमें जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। सुपरकिंग्स और नाइटराइडर्स दोनों ने लीग के बहाल होने के बाद यूएई में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगी। यूएई में पिछले सत्र में सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों को काफी परेशान करने वाले चक्रवर्ती एक बार फिर रुतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू और महेंद्र सिंह धोनी के लिए उन पिचों पर मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं जहां गेंद उम्मीद से धीमी गति से बल्ले पर आ रही है। दोनों ही टीमों ने सत्र बहाल होने के बाद अपने शुरुआती दो मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हराया है। सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस और बैंगलोर की टीम को क्रमश: 20 रन और सात विकेट से हराया तो केकेआर ने इन दोनों को क्रमश: सात और नौ विकेट से शिकस्त दी। अंक तालिका में हालांकि सुपरकिंग्स का नाइट राइडर्स पर पलड़ा भारी है। धोनी की टीम नौ मैचों में 14 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि नाइटराइडर्स इतने ही मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है। युवा गायकवाड़ अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 88 रन की मैच विजयी पारी खेलने के अलावा बैंगलोर की टीम के खिलाफ शुक्रवार को तेजी से 38 रन बनाए और धोनी चाहेंगे कि यह युवा बल्लेबाज इसी लय को बरकरार रखे। मुंबई के खिलाफ नाकाम रहने के बाद बेंगलोर के खिलाफ डुप्लेसिस (31), मोईन अली (23), अंबाती रायुडू (32) और सुरेश रैना (नाबाद 17) सभी अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे। गेंदबाजों ने लगातार दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की लगातार दूसरी और सत्र की सातवीं जीत में अहम भूमिका निभाई। बैंगलोर के खिलाफ ड्वेन ब्रावो (24 रन पर तीन विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की जबकि शार्दुल ठाकुर (29 रन पर दो विकेट) और दीपक चाहर (35 रन पर विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया। दूसरी तरफ नाइटराइडर्स ने पहले चरण में जूझने के बाद दूसरे चरण में शानदार वापसी की। युवा वेंकटेश अय्यर ने अपने पहले दो आईपीएल मैचों में सभी को प्रभावित किया। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 27 गेंद में 41 जबकि मुंबई के खिलाफ 30 गेंद में 53 रन की पारी खेली। शुभमन गिल भी अच्छी फॉर्म में हैं जबकि राहुल त्रिपाठी ने पिछले मैच में 42 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए। कप्तान इयोन मॉर्गन हालांकि बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। गेंदबाजी विभाग में चक्रवर्ती, स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, लॉकी फर्ग्युसन, सुनील नारायण और प्रसिद्ध कृष्णा को अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद होगी। नाइटराइडर्स चाहेंगे कि वे आक्रामक प्रदर्शन जारी रखेंगे और 2014 की तरह खिताब जीते जब उन्होंने लगातार नौ मैच जीते थे। टीमें इस प्रकार हैं: चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिं धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडोर्फ, कृष्णप्पा गौतम, मिशेल सेंटनर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, हरि निशांत, एन जगदीशन, चेतेश्वर पुजारा, केएम आसिफ, हरिशंकर रेड्डी और भगत वर्मा। कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउथी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैकसन और टिम सीफर्ट।


https://ift.tt/3zLOi0F

Comments

Related Posts

Trinity Rodman's US Open moment reveals an old habit in sports broadcasting: introducing women by their relationships first

Trinity Rodman was introduced at the US Open as Ben Shelton’s girlfriend, frustrating fans who felt her Olympic and football achievements deserved greater recognition. Despite being an Olympic gold medallist, NWSL champion and highest-paid women’s footballer, Rodman was presented through her relationship with Shelton. The incident reignited debate over how female athletes are introduced and recognised. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/VHgl2km

Kelce Charity Spending Scrutinised: Watchdog questions foundation’s low charity outlay; team pledges reforms

Travis Kelce’s Eighty-Seven and Running Foundation is facing scrutiny over its reported spending between 2021 and 2024. The nonprofit raised $1.5 million and spent about $1.1 million, with $469,000 listed for management and $446,000 for charity. Kelce’s business manager Aaron Eanes disputed the figures, saying some charitable operational costs were misclassified. He said management fees dropped to zero in 2025 as the foundation works to improve transparency and governance. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/bfRerhz

Shelton’s Selective Brand Fortune: Slim deals power wealth beyond $15m prize money; net worth seen at $4m–$8m

Ben Shelton's net worth is estimated between four and eight million dollars. He has secured lucrative brand deals with Rolex and On Running. These partnerships are strategically chosen for authenticity and long-term growth. Shelton's career prize money has already surpassed fifteen million dollars. His marketability stems from athletic skill, youth, and personality. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/lh6AXHE

ईशान किशन ने अपने ही पैर कैसे मारी कुल्हाड़ी, टेस्ट का सपना देखते थे अब T20 से भी होंगे OUT!

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल में अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने पूरी तरह से निराश किया। तीन मैचों में ईशान सिर्फ 24 रन बना सके। https://ift.tt/Ywn9PVs

IND vs AFG 1st T20I: When and where to watch, live streaming, weather, predicted XIs

India will begin their three-match T20I series against Afghanistan in New Delhi on Sunday, with the team facing a selection call between young sensation Vaibhav Sooryavanshi and experienced wicketkeeper-batter Sanju Samson. India have dominated Afghanistan in T20Is. They have won eight of the nine matches between the two teams, while one match ended without a result. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/f0NP3Lc