Skip to main content

केकेआर के खिलाफ धोनी के सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और इयोन मोर्गन की अगुआई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आईपीएल 2021 के 38वें मैच में रविवार को भिड़ेंगी। लगातार दो मैच जीतकर दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं। सीएसके की कोशिश जीत दर्ज कर फिर से प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की होगी वहीं केकेआर टीम विराट कोहली की आरसीबी टीम से आगे निकलना चाहेगी। 'डैडी आर्मी' (Daddy army) के नाम से फेमस चेन्नई ने यूएई लेग में पहले मुंबई और फिर बैंगलोर को मात दी। सीएसके (CSK vs KKR Playing XI) ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए की थी। धोनी की टीम ने 9 में से 7 मैच जीते हैं जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केकेआर को 9 में से 4 मैचों में जीत मिली है। 8 अंक लेकर कोलकाता की टीम चौथे नंबर पर है। पिच रिपोर्ट चेन्नई और केकेआर की टीमें अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में आमने सामने होंगी। चूंकि यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा। दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक रहने की उम्मीद है। इस मैदान पर हाल में केकेआर ने आरसीबी को 92 रन पर ढेर कर दिया था जबकि मुंबई को 155 रन पर रोक दिया था। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में भी 155 का स्कोर बना था। ऐसे में यहां लो स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। चेन्नई के प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं दिखाई देती। चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन (CSK Predicted XI ) रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड। दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स भी अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन को छेड़ना नहीं चाहेगी। केकेआर के युवा ओपनर वेंकटेश अय्यर ने लगातार दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। केकेआर के संभावित प्लेइंग इलेवन (KKR Predicted XI ) शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान) , दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , आंद्रे रसल, सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा। सीएसके बनाम केकेआर हेड टू हेड कुल मैच - 23 चेन्नई- 15 कोलकाता- 08 सीएसके और केकेआर की टीमें यूएई में ओवरऑल 2 बार भिड़ चुकी हैं जहां दोनों को एक एक मुकाबले में जीत मिली है। यह मुकाबला दोपहर 3: 30 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं जबकि लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार व लाइव अपडेट के लिए nbt डॉट कॉम पर लॉगिन कर सकते हैं।


https://ift.tt/39SKgtf

Comments

Related Posts

कौन हैं नितिन मेनन? जिनके विराट कोहली पर फैसले से हंगामा मचा हुआ है

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के एक फैसला से हंगामा खड़ा हो गया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अंपायरिंग कर रहे मेनन ने विराट कोहली को दिया था जिसके कारण वह काफी निराश दिखे और सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। https://ift.tt/bWwOKjI

बाबर की आंधी में उड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

PAK vs NZ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर वनडे क्रिकेट की सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है। https://ift.tt/Vc0l5Iw

तीसरे टेस्ट से पहले सौरव गांगुली ने की बड़ी भविष्यवाणी, क्लीनस्वीप होने से नहीं बच पाएगा ऑस्ट्रेलिया

Sourav Ganguly Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा समय में चल रही 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर टेस्ट मैच से पहले पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसको सुनकर भारतीय फैंस फूले नहीं समाएंगे। https://ift.tt/ChW82mw