Skip to main content

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का विजय रथ रोकना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद

शारजाह तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपरकिंग्स () आज जब मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ उतरेगी तो वह दूसरे चरण में अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए प्लेऑफ में मुहर के साथ सीट पक्की करने वाली पहली टीम बनना चाहेगी। वहीं प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैदराबाद (Hyderabad) की टीम अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज चेन्नै के खिलाफ पिछले मैच में मिली जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) ने दस मैचों में से आठ गंवाए हैं। जडेजा कर रहे कमाल धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नै (Chennai Super Kings) ने लगातार तीन जीत दर्ज करके प्लेऑफ (IPL Playoffs) में जगह लगभग पक्की कर ली है। उनकी ओर से कई प्लेयर योगदान दे रहे हैं लेकिन बड़ा फर्क रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पैदा कर रहे हैं। पिछले मैच में भी कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ यदि उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन नहीं ठोके होते तो टीम की जीत नामुमकिन थी। ऑलराउंडर जडेजा (All Rounder Ravindra Jadeja) ने अभी तक 7 विकेट लेने के अलावा करीब 60 के औसत से 179 रन बनाए हैं। मिडिल ओवर्स में मजबूतपिछले सीजन चेन्नै की टीम असफल रही क्योंकि बीच के ओवर्स में उनके बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना सके। लेकिन इस सीजन उन्होंने अपनी यह गलती सुधार ली है। फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plessis) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है जबकि मोईन अली ने बीच के ओवर्स में अच्छा साथ दिया है। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को कोलकाता के खिलाफ आराम दिया गया था जो सैम करन की जगह लौटेंगे। केन पर बढ़ी जिम्मेदारी सनराइजर्स टीम मैनेजमेंट का सबसे बड़ा फैसला आक्रामक ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) को बाहर करने का था जिन्होंने 24.37 के औसत से महज 181 रन बनाए थे। इस सीजन दो बार वॉर्नर (Warner) को बाहर रखा गया जिनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में खिताब जीता था। अब सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad in IPL) के साथ वॉर्नर के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और ऐसे में विलियमसन (Kane Williamson) पर टीम का प्रदर्शन सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। रॉय ने टीम में भरा रंगबेरंग सी नजर आ रही हैदराबादी टीम में रंग भरने का काम इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने किया है, जिन्हें पिछले मैच में वॉर्नर (Warner) की जगह टीम में जगह दी गई। इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ 60 रन बनाए और टीम के जीत की नींव रखी। एक बार फिर मैनेजमेंट चाह रहा होगा कि रॉय अपनी यह लय बरकरार रखते हुए टीम की नैया पार लगाएं। अब युवाओं पर भरोसा अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अब सनराइजर्स चारों मैच जीतने और अन्य मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की उम्मीद पर होंगे लेकिन इसके लिए उन्हें किसी चमत्कार का इंतजार करना होगा। विलियमसन ने पिछले मैच में जीत के बाद कहा था, 'हमारा प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हर किसी को अपनी भूमिका पता थी। मैं युवा खिलाड़ियों को मौके का फायदा उठाते और खेल का मजा लेते देखना चाहता हूं।'


https://ift.tt/3CXMow1

Comments

Related Posts

Dylan Larkin Trade Speculation: Bruins’ bid reportedly blocked by no-trade list; search for center continues

Boston Bruins reportedly made a trade offer to acquire Dylan Larkin from the Detroit Red Wings. The offer was rejected, with speculations suggesting Larkin's preference for a fresh start elsewhere. Larkin provided a list of teams he is willing to join, excluding the Bruins. Meanwhile, the Bruins are focused on strengthening their center position for upcoming competitions. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/0jXpnwl

Kelce Mansion Privacy Plans: Neighbours question evergreens and sewer risk; board to revisit on Nov 10

Travis Kelce’s $5.35 million Ohio mansion faces fresh scrutiny as local officials continue reviewing plans for the historic lakeside estate. While the revised six-foot privacy fence received approval in September, the proposed rear landscaping remains unresolved. Neighbors have raised concerns about tree heights and potential damage to shared sewer lines. Bratenahl’s Architectural Review Board is scheduled to revisit the landscaping proposal on November 10, 2026, leaving parts of the property improvements pending. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/wsGDP4a

Hope's ton, Paul's five-for sink India; West Indies level series in Hyderabad

Paul led the West Indies bowling effort, taking five wickets for 41 runs in his four overs to help seal the win. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/6QYaLB8

Asian Para Games Day 1 Live: India target strong start as Nishad Kumar, Avani Lekhara lead day 1 challenge

from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/faj3tIh

Para-shuttlers challenge Para Asian Games non-selection in Delhi HC

Chirag Baretha, a decorated para-badminton player, and fellow para-shuttlers have filed a petition after being excluded from India’s 2026 Asian Para Games contingent despite meeting the selection criteria. Alleging unfair treatment and procedural irregularities, they have challenged the roles of the Sports Authority of India (SAI) and the Badminton Association of India (BAI), raising questions about transparency in the selection process. from Sports News: Cricket Live Scorecard, Latest Cricket News, Football, NBA, NFL, WWE, NHL, MLB News & More https://ift.tt/wCZ6jtm